TOP Gossips: अनुष्का से नाराज़ हैं सलमान.. एक 'सुपरस्टार' आया और धरा रह गया सुलतान!
बॉलीवुड और गॉसिप का काफी गहरा रिश्ता है। कभी कभी यह अफवाहें सच हो जाती हैं, जबकि कभी कभी महज खबरों में छाने के लिए बनाई जाती हैं। इस हफ्ते गॉसिप की दुनिया में छाए रहे सलमान खान और रजनीकांत।
इस हफ्ते सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली रिलीज हुई। जैसा कि रजनीकांत की हर फिल्म के साथ होता है, फिल्म ने आते ही धमाका करना शुरू कर दिया। लेकिन वहीं सलमान खान का अनुष्का से नाराज़ हो जाना भी लोगों के गपशप का हिस्सा रहा।

बहरहाल, आइये नज़र डालते हैं इस हफ्ते की टॉप गॉसिप-
1. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने सलमान खान को लेकर काफी कुछ शेयर किया। अनुष्का ने कहा कि सलमान वैसे स्टार नहीं हैं, जो खुद आगे बढ़कर आपको कंर्फटेबल कराएंगे। हमारे बीच कुछ खास बातचीत भी नहीं थी। READ MORE-
2. जब भांजी रागिनी खन्ना के साथ जमकर नाचे.. सुपरस्टार गोविंदा..
गोविंदा की डांसिंग में एक खास अदाएं थी, जो फिर किसी एक्टर में नहीं आ पाया। हाल ही में अपनी बेटी की जन्मदिन पार्टी में गोविंदा 90s के अपने ही फिल्मों के गाने पर जमकर डांस करते दिखे। और गोविंदा का साथ दिया उनकी भांजी रागिनी खन्ना ने। READ MORE-
3. एक सुपरस्टार आया और धरा रह गया सुलतान!
रजनीकांत की कबाली पहले सलमान खान की सुलतान के साथ ईद पर भिड़ने वाली थी लेकिन फिर इसकी रिलीज़ डेट आगे कर दी गई। अब कबाली 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और इस पर सबसे मज़ेदार थी फैन्स की टिप्पणी। READ MORE-
4. सलमान के 'खान'दान का हिस्सा बनने वाली हैं सोनाक्षी..
सोनाक्षी सिन्हा, शायद खान दान का हिस्सा बन चुकी हैं। दरअसल, अगर सूत्रों की मानें तो वो और उनके एक्स बॉयफ्रेंड बंटी सचदेव आज कल एक साथ नज़र आ रहे हैं। बंटी सचदेव, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं। READ MORE-


Click it and Unblock the Notifications



