उर्वशी शर्मा के जन्मदिन का तोहफा

हालांकि इस खूबसूरत बाला की अभिनय क्षमता को देखते हुए टिप्स के निर्माता रमेश तौरानी ने एक नहीं दो नहीं बल्कि आठ फिल्मों की डील उर्वशी के साथ की थी मगर अफसोस अब तक एक भी फिल्म दर्शकों के सामने नहीं आई है।
हाल ही में 'फियर फैक्टर' के द्वारा अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करनेवाली उर्वशी छोटे पर्दे पर नज़र आई थी। अब यह और बात है कि इस शो में अपनी बहादुरी का परिचय देनेवाली यह बाला बहुत दिनों तक इस शो का हिस्सा नहीं रही थी।
उस समय भी लोग यही कयास लगा रहे थे कि उर्वशी के पास कोई फिल्म ना होने के कारण वह छोटे पर्दे की शरण में आई हैं।
मज़े की बात यह है कि उन सभी के मुंह पर ताला लगाते हुए आज अपना जन्मदिन मना रही उर्वशी अपने दर्शकों को बहुत जल्द अपनी फिल्मों का तोहफा देनेवाली हैं।
उसकी आनेवाली फिल्मों में गोविन्दा के साथ 'चाय गरम' और ओम पुरी तथा मिथुन चक्रवर्ती के साथ की 'बाबर' है। टिप्स के साथ साइन की गई आठ फिल्मों से पहले फिलहाल इन दोनों फिल्मों से उर्वशी अपने दर्शकों का मनोरंजन करनेवाली है।


Click it and Unblock the Notifications