TOP Gossips: सलमान खान की शादी.. शाहरूख के हाथ लगी सुपरहिट रीमेक!
[गपशप] बॉलीवुड और गॉसिप का काफी गहरा रिश्ता है। कभी कभी यह अफवाहें सच हो जाती हैं, जबकि कभी कभी महज खबरों में छाने के लिए बनाई जाती हैं। इस हफ्ते गॉसिप की दुनिया में छाए रहे सलमान खान, शाहरूख और अक्षय कुमार।
सलमान खान की सुल्तान को लेकर फैंस कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। इसी उत्साह का नतीजा है कि महीनों पहले से ही सुल्तान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। फैंस सलमान खान को इस अवतार में देखने के लिए क्रेजी हैं। यहां तक कि ट्विटर पर फैंस सलमान खान की पुरानी फिल्मों की लिंक भी शेयर कर रहे हैं और कुछ ने तो सुल्तान की नकली पोस्टर भी बना ली है।
RUMOUR: 'बजरंगी भाईजान 2'.. फिर से बनेगी सलमान- नवाज की जोड़ी!
खैर, इसके अलावा एक सुपरहिट रीमेक की खबर सामने आई है। 1969 में राजेश खन्ना की एक हिट थ्रिलर फिल्म थी - इत्तेफाक जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। अब उस फिल्म का रीमेक फाइनल हो चुका है। जिस पर काफी सालों से काम चल रहा था। और खबरों की मानें तो इस फिल्म के रीमेक का हिस्सा होंगे शाहरूख खान।
बहरहाल, आइये नज़र डालते हैं इस हफ्ते की उन खबरों पर जो टॉप गॉसिप की लिस्ट में शुमार हैं-


Click it and Unblock the Notifications


