TOP Gossips: साथ आएंगे सलमान- ऐश्वर्या राय.. अक्षय कुमार की जगह लेंगे ऋतिक!
[गपशप] बॉलीवुड और गॉसिप का काफी गहरा रिश्ता है। कभी कभी यह अफवाहें सच हो जाती हैं, जबकि कभी कभी महज खबरों में छाने के लिए बनाई जाती हैं। इस हफ्ते गॉसिप की दुनिया में छाए रहे सलमान खान, शाहरूख और ऋतिक रोशन।
अब इस हफ्ते अप्रैल फूल था तो हमने भी अपने कुछ रिडर्स को स्पेशल खबर दे दी। जी हां, खबर यह है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर हमें साथ दिखने वाले हैं। इन दोनों सितारों ने साथ में अंतिम फिल्म साल 2002 में की थी- हम तुम्हारे हैं सनम। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो एक सुपरहिट डाइरेक्टर इन्हें साथ कास्ट करने वाले हैं, जिनके साथ पहले भी सलमान- ऐश साथ काम कर चुके हैं।
LEAKED: शाहरूख खान का 'सुल्तान' कनेक्शन.. एक स्पेशल रोल और क्लाईमैक्स!
खैर, इसके अलावा एक धमाकेदार क्लैश की अफवाह सामने आई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की सीक्वल बाहुबली 2 और रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.. बता दें, दोनों ही फिल्में गुड फ्राइडे के दिन रिलीज होने वाली है, यानि की 14 अप्रैल 2017। बाहुबली की रिलीज डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई है, जबकि रोबोट 2 के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक घोषण नहीं की गई है।
बहरहाल, आइये नज़र डालते हैं इस हफ्ते की उन खबरों पर जो टॉप गॉसिप की लिस्ट में शुमार हैं-


Click it and Unblock the Notifications


