..................... Bollywood Top Gossips Rumours of the week | Shraddha Kapoor wedding details - Hindi Filmibeat

श्रद्धा कपूर की शादी की डीटेल्स और शाहिद कपूर की हैरान कर देने वाली फीस - तगड़े Rumour

By Staff

बॉलीवुड की गपशप गली हमेशा अफवाहों से गुलज़ार रहती है। इस हफ्ते भी गपशप गली में ढेर सारी अफवाहें फैन्स की थाली की चटपटी मसालेदार खबरों में परोस दी गईं। कभी किसी की शादी तो कभी किसी का तलाक। कभी किसी का अफेयर तो कभी किसी का मेल मिलाप।कभी किसी की दोस्ती की खबरें छाई रहीं तो कभी किसी की दुश्मनी की।

कुल मिलाकर बॉलीवुड की गपशप गली इस हफ्ते भी मसालेदार और चटपटी खबरों के नाम रही। अब इतना मसाला हो और हम आपको ना परोसें तो आपका भी संडे कैसे बीतेगा। तो फटाफट देखिए इस हफ्ते का गरमागरम गॉसिप -

गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं और तब से ही उनकी शादी की अफवाहें ज़ोर शोर से हर महीना बाहर आती है। इस बार तो शक्ति कपूर ने भी मीडिया को ताना मारते हुए कहा कि मेरी बेटी की शादी का कार्ड तुम लोग मुझे भेजना मत भूलना।

bollywood-top-gossips-rumours-of-the-week-shraddha-kapoor-wedding-shahid-kapoor-fees

दूसरी तरफ, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की गहरी दोस्ती अब मीडिया की नज़रों में आ चुकी हैं। दोनों ने हाल ही में लेह - लद्दाख की एक ट्रिप भी साथ में की है। अब देखना है कि दोनों इस रिश्ते को लेकर बाहर आते हैं या फिर यूं ही लुका छिपी खेलते रहते हैं। बॉलीवुड की सारी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए हमसे जुड़े रहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X