Throwback: जब ऋतिक रोशन की दोस्तों के सामने पापा राकेश रोशन से हुई छी पिटाई, जानें क्या थी वजह

ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म 'विक्रम वेधा' की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लोगों को 'विक्रम वेधा' का टीजर पसंद आया है और साथ ही ऋतिक रोशन के लुक की भी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। निजी जिंदगी की बात करें तो ऋतिक रोशन के बारे में सभी जानते हैं कि कितने शानदार शख्स हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी एक हरकत की वजह से वो पापा राकेश रोशन से सबसे सामने पिटाई भी खा चुके हैं। कहा तो जाता है कि ऋतिक रोशन बचपन से खासकर अपने पापा के बेहद करीब रहे हैं। वो कभी ऋतिक रोशन पर हाथ उठाना तो दूर डांटने तक से परहेज करते थे लेकिन एक बार उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि राकेश रोशन ऋतिक रोशन पर हाथ तक उठा बैठे थे।

bollywood throwback when hrithik roshan slapped by father rakesh roshan in front of everyone

जब राकेश रोशन को आया बेटे पर गुस्सा

ऋतिक रोशन ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो दोस्तों के साथ घर पर ही पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मजाक में में कांच की खाली बोतलें छत से नीचे फेंकना शुरू कर दिया। ऋतिक रोशन की इस हरकत पर राकेश रोशन को बहुत गुस्सा आया।

सबके सामने कर दी पिटाई

गुस्से में राकेश रोशन ने ऋतिक के दोस्तों के सामने ही उनकी अच्छी खासी पिटाई कर दी थी। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और उनके पापा राकेश रोशन की बॉन्डिंग काफी खास है। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऋतिक रोशन के फैंस फिलहाल उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X