ट्विंकल खन्ना ने आरव के जन्म के बाद रखी अक्षय कुमार के सामने अजीबोगरीब शर्त, खुद किया था खुलासा

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार पिछले 21 सालों से शादीशुदा हैं। दोनों के दो बच्चे- आरव और नितारा हैं। आरव का जन्म 2002 में हुआ था और उनकी बेटी नितारा का जन्म 2012 में हुआ था। लेकिन, अपने दूसरे बच्चे को प्लान करने से पहले ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के सामने एक खास शर्त रखी था।

bollywood-throwback-story-when-twinkle-khanna-asked-akshay-kumar-to-do-sensible-movies

दरअसल, 2016 में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 'कॉफी विद करण' में साथ आए थे। तभी ट्विंकल खन्ना ने इस बात का खुलासा किया था। ट्विंकल खन्ना ने तब कहा था, 'मैंने अक्षय से कहा कि अगर वो दूसरा बेबी चाहता है कि तो पहले थोड़ी सेंसिबल फिल्में बनाए।' इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि वो जब अक्षय कुमार से मिली थीं तब उनका किसी और के साथ ब्रेक अप हुआ था और वो बिल्कुल भी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थी लेकिन दोनों को प्यार हो गया और 2001 में उन्होंने शादी रचा ली।

ट्विंकल खन्ना हैं बेस्ट फ्रेंड
दोनों पहली बार फिल्मफेयर मैगजीन की शूटिंग के सिलसिले में मिले थे। पहली मुलाकात के बाद ही ट्विंकल खन्ना की क्रश बन गई थीं। दोनों ने साथ में दो फिल्में- 'जुल्मी' और 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' किया था। एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने माना था कि ट्विंकल खन्ना उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने कहा था, 'ट्विंकल मेरी बेस्ट फ्रेंड है। मेरी पत्नी सबसे खास शख्स है जिसके साथ कोई भी अपनी जिंदगी बिताना चाहेगा। मैं जब गिर रहा होता हूं, तो वो मुझे संभालती है। जब मैं दुखी होता हूं तो वो मुझे हंसाती है। मैं ये कह सकता हूं कि टीना ही मेरे लिए सबकुछ है। वो मेरी रियलिटी चेक है।' आपको बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ रक्षा बंधन में नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X