जब ट्विंकल खन्ना पर गुस्से में हाथ उठाते-उठाते रह गए थे आमिर खान, जानें क्या थी वजह

Aamir Khan Twinkle Khanna

आमिर खान को बॉलीवुड का मि. परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वैसे तो आमिर खान अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनका हमेशा से ही अपने काम के प्रति लग्न और झुकाव दिखता है लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब आमिर खान एक फिल्म की सेट पर इस कदर भड़क गए थे कि, उन्होंने लगभग ट्विंकल खन्ना पर गुस्से में हाथ उठा दिया था।

दरअसल, यह वाक्या मेला फिल्म के दौरान हुआ था। वहीं, आमिर खान के गुस्से का कारण जानकर आप भी हंस पड़ेंगे। 2015 में अपनी किताब के विमोचन के मौके पर ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था कि फिल्म के सेट पर गंभीर और चौकस नहीं रहने के लिए आमिर खान ने गुस्से में लगभग उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।

ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि काम को लेकर गंभीर ना देखकर आमिर खान ने उनसे पूछा था कि आखिर वो अपने काम पर फोकस क्यों नहीं कर रही हैं। इस पर ट्विंकल खन्ना ने जवाब दिया था कि वो अक्षय कुमार के बारे में सोच रही हैं। यह सुनकर गुस्से में आमिर खान आगबबूला हो गए थे।

इसी इवेंट में करण जौहर भी मौजूद थे। करण जौहर से जब ट्विंकल खन्ना के बारे में एक एक्टर के तौर पर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, उनके हिसाब से ट्विंकल खन्ना एक बेहतरीन अदाकार हैं। करण जौहर ने कहा था- हम सभी में अलग-अलग काबिलियत होती है और ये मैं दिल से कह रहा हूं। ट्विंकल वाकई कई चीजों में प्रतिभाशील हैं जिसमें लोगों की बेइज्जती करना भी शामिल है। पूरी जिंदगी उन्होंने मेरी बेइज्जती की है।'बता दें कि, ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में 'बरसात' से 1995 में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने जान, जब प्यार किसी स

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan twinkle khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X