सुष्मिता का नया ब्वायफ्रैंड

सुष्मिता के नये प्रेमी की सूची में अब निर्देशक मुदस्सर अजीज का नाम भी शामिल हो गया है और जनाब आजकल सुष्मिता के फ्लैट में ही टाइम पास करते नजर आते हैं. वैसे आंकड़ेवार देखा जाये तो मुदस्सर सुष्मिता के छठवें प्रेमी है.
इससे पहले सुष्मिता के निर्देशक विक्रम भट्ट, संजय नारंग, अभिनेता रणदीप हूदा, विज्ञापन फिल्म निर्माता मानव मेनन और बंटी सचदेव से जमकर रोमांस चल चुका है. बाकी अघोषित लिस्ट में कितने नाम शामिल होंगे, यह तो सुष्मिता ही ज्यादा बेहतर जानती होगी.
सुष्मिता सेन रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रही है जिसमें मुदस्सर उसकी सहायता कर रहे हैं. इसके अलावा वे सुष्मिता को कलर चैनल के लिये बनाये जा रहे रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना के लिये भी उसका मार्गदर्शन कर रहे हैं.
वैसे सुष्मिता मुदस्सर की फिल्म दूल्हा मिल गया भी कर रही है जो कि अभी तक पूरी नही हुई है. कहीं ऐसा न हो कि सुष्मिता को मुदस्सर के रुप में सचमुच दूल्हा मिल जाये.


Click it and Unblock the Notifications