नई एक्ट्रेस के प्यार में पड़ शादीशुदा सुपरस्टार, दूसरी शादी भी तोड़ने पर तुले, चौंक जाएंगे
बॉलीवुड में बनते-बिगड़ते रिश्तों के किस्से तो अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। इन दिनों बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। बात इस हद तक पहुंच गई है कि वे लागतार अपनी दूसरी फिल्म में भी अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उधर खबरें तो यहां तक हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उन पर शादी का दबाव बना रही हैं।
[मुश्किलों में रणवीर-अर्जुन कपूर, एआईबी इवेंट में नहीं मिली कोर्ट से अंतरिम राहत]
वहीं उनके इस अफेयर का जब पत्नी को पता चला तो वो आग बबूला हो गईं। उन्होंने इस एक्ट्रेस के साथ पति को काम करने के लिए साफ मना कर दिया लेकिन सुपरस्टार नहीं माने। खबरे हैं कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही दोनों का तलाक भी हो सकता है। बता दें कि ये उनकी दूसरी शादी थी जिसके बाद अब वे एक यंग एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए हैं और अपनी दूसरी शादी भी तोड़ने पर तुले हैं।

बता दें इस सुपरस्टार एक्टर और नई एक्ट्रेस की मुलाकात 2016 में एक फिल्म के दौरान हुई थी। जब ये उनकी बेटी के रोल लिए ऑडीशन देने आई थीं। इस एक्ट्रेस ने सुपरस्टार की फिल्म से धमाकेदार डेब्यू तो किया साथ ही अब दोनों रिलेशनशिप में भी हैं। आगे जानें कितना आगे बढ़ चुका है ये रिलेशनशिप और पता लगाएं कौन हैं बॉलीवुड के ये छुपे रुस्तम-


Click it and Unblock the Notifications