सितारे भी देखते है टेलीविजन!

अभिनेता सैफ अली खान ने बताया कि टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में 'शरलॉक होम्स', '24', 'द एक्स फाइल्स', 'मर्डर शी रोट', 'हू इज द बॉस' जैसे कार्यक्रम उन्हें बेहद पसंद हैं।
अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, "मैं टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला 'नच बलिए' कार्यक्रम देखती हूं।" प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि टेलीविजन पर टेनिस और क्रिकेट मैच देखना उन्हें काफी अच्छा लगता हैं। उन्होंने कहा, "इसके साथ मैं टेलीविजन पर पुरानी फिल्में भी देखता हूं।"
अभिनेता के. के. मेनन ने भी कहा कि वे समाचार और स्पोर्ट्स चैनलों को ही देखना पसंद करते हैं। फिल्म 'सत्या' से लोकप्रिय हुए मनोज वाजपेयी ने कहा कि वे केवल समाचार चैनल ही देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications