सोनम और कुणाल को भी कुछ-कुछ होता है

एक बार फिर उसकी दोस्ती की चर्चा कुणाल कपूर के साथ होने लगी है। बताया जाता है कि दोनो के बीच गुपचुप रोमांस चल रहा है लेकिन वे इसे खुलकर सबके सामने जाहिर करने से कतरा रहे हैं।
लोगो ने हाल ही में दोनो को पहली बार सार्वजनिक रुप से जुहु के पीवीआर में देखा, जहां दोनो साथ में एक फिल्म देखने आये थे. थियेटर के अंदर लोगों ने जब उन्हें एक साथ देखा तो आश्चर्य में पड़ गये. दोनो कोने की सीट पर बैठकर फिल्म के साथ-साथ प्रेम स्पर्श का भी आनंद उठा रहे थे।
उन्हें देखकर जब कुछ युवतियां दोनों का आटोग्राफ लेने पहुंची तो इससे सोनम को अच्छा नहीं लगा और उसने किसी को भी आटोग्राफ नहीं दिया लेकिन कुणाल ने अपने कुछ प्रशंसकों को आटोग्राफ दिये। कुछ लड़कियों ने जब दोनो की फोटो खींचना चाही तो इन्होंने इसके लिये मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications