दुश्मन का दुश्मन दोस्त बना

फराह हालांकि शाहरुख खान की बहुत अच्छी दोस्त मानी जाती है और वह शाहरुख की व्यावसायिक सहभागी भी है, लेकिन इसके बावजूद शाहरुख और कुंदर के संबंध अच्छे नहीं हैं.
इसकी वजह यह है कि शिरिष कुंदर ने शाहरुख खान को अपनी फिल्म जोकर करने का ऑफर दिया था जिसे शाहरुख ने पहले तो स्वीकार किया लेकिन बाद में ठुकरा दिया. इससे कुंदर शाहरुख से नाराज हो गये, तबसे दोनो के संबंध भी खराब हो गये.
शाहरुख खान से सलमान खान और कुंदर दोनों नाराज हैं तो जाहिर है कि दोनो की एक साथ पटरी बैठनी ही है. आजकल दोनो में काफी छनने लगी है. शिरिष कुंदर का ज्यादातर समय आजकल सलमान खान के गलैक्सी अपार्टमेंट में गुजर रहा है.
बताया जाता है कि सलमान खान अब शिरिष कुंदर के निर्देशन में फिल्म करने के लिये राजी हो गये हैं. मजे की बात यह है कि कैटरिना कैफ के जन्मदिन समारोह में जब सलमान और शाहरुख का झगड़ा हुआ था, उससे पहले तक सलमान और कुंदर संपर्क में नहीं थे.
झगडे के बाद ही कुंदर सलमान के करीब आये हैं. अब सलमान और कुंदर का आपसी मेल क्या रंग लायेगा और शाहरुख खान पर इसका क्या असर पडेगा, आने वाले समय में यह जानना दिलचस्प रहेगा.


Click it and Unblock the Notifications