संजू के चुंबन से नाराज मान्यता

असल में उन्होंने यह चुंबन अष्टविनायक की फिल्म किडनैप की शूटिंग के दौरान लिया, जो कि सीन की जरुरत बताई जाती है. लेकिन इसके बावजूद मान्यता संजू से नाराज हो गई. उसे संजू का यह चुंबन बहुत बुरा लग रहा है.
फिल्म के निर्देशक संजय गाधवी हैं. फिल्म धूम में भी उन्होंने रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय का चुंबन करवाया था और इससे उस समय अभिषेक काफी नाराज हो गये थे.
यही कहानी फिर एक बार दुहराई गई है और इस बार मान्यता को झटका लगा है. लेकिन संजय गाधवी काम के मामले में किसी की कुछ नहीं सुनते और संजय दत्त भी बेहद व्यावसायिक हैं और वे निर्देशक का कहना मानते हैं. खैर मान्यता नाराज है तो भी चिंता की कोई बात नहीं, संजू बाबा अपनी मान्यता को खुश करना जानते हैं..!


Click it and Unblock the Notifications