..................... Sangeeta Bijlani in Salman Khan's party | सलमान और संगीता बिजलानी में फिर दोस्ती - Hindi Filmibeat

सलमान और संगीता बिजलानी में फिर दोस्ती

By Staff

Salman Khan
संगीता बिजलानी और सलमान खान का एक समय में जबर्दस्त रोमांस चला था और दोनों के विवाह किये जाने की भी चर्चा थी लेकिन बाद में संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ विवाह कर लिया.

हालांकि अजहरुद्दीन का यह दूसरा विवाह था. इसके बाद संगीता और सलमान एक दूसरे के संपर्क में नहीं रहे. लेकिन अब रात गई बात गई की तर्ज पर सलमान और संगीता ने अपनी कटुता भुला दी है और एक दूसरे के दोस्त बन गये हैं.

सलमान खान फिल्म हैलो बना रहे हैं जिसमें उनके साथ उसके भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी हैं. फिल्म का संगीत जारी किये जाने के अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें लगभग पूरा खान परिवार उपस्थित था जिसमें अलवीरा व अर्पिता खान, सोहेल खान, हेलन व सलीम खान आदि थे. साथ में डेविड धवन, अमृता अरोडा व संगीतकार साजिद वाजिद जैसी हस्तियां भी इसमें शामिल हुई.

पार्टी में मौजूद लोगों के लिये सबसे हैरानी की बात थी सलमान की पूर्व गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी की पार्टी में उपस्थिति. हालांकि शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सलमान खान पार्टी में उपस्थित नहीं थे लेकिन संगीता सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता से काफी घुली मिली नजर आ रही थी और सभी बेहद खुश नजर आ रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X