बाप बनने को उतावले सलमान खान

लेकिन अब उनका धीरज जवाब दे चुका है और वे शीघ्र ही विवाह करने की योजना बना रहे हैं। बताया जाता है कि सलमान खान सन 2009 तक हर हाल में विवाह कर लेंगे। सलमान खान ने कहा कि वे अगले साल विवाह कर शीघ्र ही बाप बनना पसंद करेंगे।
वे अब ज्यादा समय तक कुंवारे नहीं रह सकते। सलमान खान और कैटरिना कैफ एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं अगर दोनो के बीच संबंध तब तक टिकाऊ रहे तो उम्मीद तो यही है कि सलमान कैटरीना के साथ ही विवाह करेंगे।
हालांकि सलमान अगले साल तक कैटरिना से विवाह करना चाह रहे हैं लेकिन कैटरिना जिस तरह से इस समय बॉलीवुड में सफलता की बुलंदी पर पहुंच गई है, उससे तो यही लगता है कि वह शायद ही जल्दी विवाह करना चाहे. सलमान से इतनी जल्दी विवाह करके वह अपने पैर पर कुल्हाडी मारना पसंद नहीं करेगी।
कैटरिना का कैरियर जहां इस समय चमक रहा है, वही वह सिर्फ लगभग 23 साल की ही है और सलमान से आधी उम्र की है।
अब यदि सलमान कैटरिना के भरोसे बैठे रहे तो उनके बाप बनने का सपना कहीं कुछ और साल के लिये न लटक जाए।


Click it and Unblock the Notifications