..................... I am not a good dancer, says Ranbir Kapoor | मुझे नाचना नहीं आताः रणवीर कपूर - Hindi Filmibeat

मुझे नाचना नहीं आताः रणवीर कपूर

By Staff

Ranbir Kapor
आम तौर पर अभिनेताओं की पॉपुलैरिटी में उनकी डांस स्किल का बड़ा हाथ होता है। मगर पहली फिल्म से किसी स्टार जैसी लोकप्रियता हासिल करने वाले रणवीर कपूर ने कहा है कि उन्हें नाचना नहीं आता।

पिछले दिनों अपनी नई फिल्म बचना ऐ हसीनों के प्रमोशंस पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहाः मुझे हमेशा लगता है कि मैं अच्छा डांसर नहीं हूं। जब भी कभी डांस सीक्वेंस शूट किया जाना होता है मैं नर्वस हो जाता हूं।

रणवीर ने बताया कि वे अपनी दूसरी फिल्म बचना ऐ हसीनों की रिलीज को लेकर खासे एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया कि अपनी दूसरी ही फिल्म में तीन अभिनेत्रियों के साथ काम करना उनके लिए बेहद दिलचस्प अनुभव रहा।

बता दें कि बचना ऐ हसीनों में उनके साथ बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण और मीनिषा लांबा काम कर रही हैं। रणवीर ने बतायाः तीनों के बारे में कुछ कहना बहुत मुश्किल है। तीनों ही स्पेशल हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने वक्त की इन तीन खूबसूरत एक्ट्रेसेज के साथ काम करने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X