नितिश भारद्वाज करेंगे दूसरा विवाह

स्मिता का भी यह दूसरा विवाह है.नितिश और स्मिता की सगाई पुणे में स्मिता के घर में हुई. इसमें स्मिता और नितिश के कुछ दोस्तों ने भी हिस्सा लिया.
नितीश अपनी पत्नी मोनिषा से तीन साल से अलग हो रखे हैं. मोनिषा विमला पाटिल की बेटी है. नितिश की दूसरी पत्नी का भी अपने पहले पति से तलाक हो रखा है. नितिश और मोनिषा का विवाह 27 दिसंबर 19991 को हुआ था.
इस बारे में नितिश ने कहा कि वे मोनिषा से क्यों अलग हुए, इसका कारण बताना वे उचित नहीं समझते हैं, लेकिन तीन साल से वे अलग हो रखे हैं.
ज्ञात हो कि नितिन और मोनिषा का एक पुत्र और एक पुत्री भी है जो कि लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं. नितिश अपने दोनो बच्चों के संपर्क में रहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications