3 महीने की हुई बिपाशा की 'देवी', इस तरह बिता रही है बिपाशा बसु अपना टाइम!

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अभी 3 महीने पहले ही मां बनी हैं। बॉलीवुड की बॉम शेल कही जाने वाली बिपाशा आजकल अपने नए किरदार को बखूबी निभा रही हैं। अपनी बेटी देवी के साथ कभी खेलते हुए तो कभी उसकी केयर करते हुए बिपाशा अक्सर अपनी उसकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि बिपाशा ने अभी तक देवी का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन देवी के बैक साइड पोज, साइड पोज अक्सर बिपाशा शेयर करती रहती हैं।
इससे पहले बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती थीं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में बिपाशा ने एक और तस्वीर पोस्ट की है, जो कि ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें बिपाशा बसु ने देवी को गोद में लिया हुआ है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बिपाशा ने अपने फैंस को बताया कि देवी आज 3 महीने की हो गई है। बिपाशा को लगता है कि देवी जैसे बहुत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि देवी के साथ हर सेकंड हमारे लिए सबसे खूबसूरत पलों में से एक है। देवी के मम्मी और पापा सातवें आसमान पर हैं। बिपाशा बसु ने इसके साथ ही कुछ हैशटैग किए हैं - #newparents #monkeylove #newmom #sweetbabygirl #gratitude #love #blessed #jaimatadi #durgadurga
2016 में अलोन फिल्म के दौरान अपने को-एक्टर करण सिंह ग्रोवर के प्यार में पड़ने के बाद बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह शादी कर ली थी। इसके बाद तो जैसे बिपाशा अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो गईं। हालांकि अगस्त 2022 में बिपाशा बसु एक बार फिर उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की।इसके बाद तो बिपाशा बसु अक्सर अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए और करण सिंह के साथ कपल फोटो खिंचवाते हुए खूब सुर्खियों में रहीं। 12 नवंबर 2022 को देवी बासु सिंह ग्रोवर को जन्म देने के बाद से जैस बिपाशा खुद को भूल देवी की फोटोज पोस्ट करने में बिजी हो गईं।
पिछले काफी समय से बिपाशा का इंस्टाग्राम अब उनकी तस्वीरों से ज्यादा उनकी बेटी की तस्वीरों से भरा पड़ा है। अब देखना ये होगा कि बिपाशा अपनी बेटी देवी की शक्ल फैंस को कब दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications