आईफा में मिल रहे बिछड़े प्रेमी
चीन के मकाऊ में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) समारोह का मज़ा बॉलिवुड के कलाकार अलग-अलग ढंग से ले रहे हैं। किसी को यहां अवार्ड्स मिल रहे हैं तो कोई यहां परफॉर्म कर रहा है लेकिन इन सबके बीच कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो यहां प्रेम की पींगे बढ़ा रहे हैं।
अब पूर्व मिस वर्ल्ड लारा दत्ता को ही ले लीजिए, लारा को डिनो मोरिया से अलग हुए एक अर्सा गुज़र गया लेकिन दोनों ने जब समारोह में एक दूसरे को देखा तो पुराना प्यार पुकार उठा और अब दोनों साथ-साथ समारोह का आनन्द ले रहे हैं।
वहीं नए-नए लव बर्ड बने रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वैसे तो दोनों खुद को अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन यहां मामला तो कुछ और ही लगता है।
नए कपल्स अगर साथ हैं तो पुराने लोग भी कुछ कम नहीं। सुना है अभिनेता कबीर बेदी अपनी पुरानी दोस्त प्रवीण दुसांज के साथ देखाई दे रहे हैं अच्छा है कबीर साहब आईफा समारोह में कोई पुरस्कार भले ही न मिला हो लेकिन दोस्त तो मिल ही गई।


Click it and Unblock the Notifications