सैफ के बर्थ-डे पर करीना की पार्टी

सैफ का जन्मदिन 16 अगस्त को है और करीना ने जन्मदिन मनाने के लिये एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें सैफ और उसके परिवार के खास दोस्त ही शामिल होंगे.
करीना कपूर हाल ही में अमेरिका से कमबख्त इश्क की शूटिंग करके आई है और आते ही सैफ के जन्मदिन की तैयारी में जुट गई.
वैसे करीना तो इस मौके पर बड़ी पार्टी देना चाहती थीं, लेकिन इसमें समस्या यह है कि सलमान खान और शाहरुख खान दोनो उसके अच्छे दोस्त हैं.
अब अगर पार्टी बड़ी होगी तो उन दोनों को भी बुलाना पड़ेगा और यह तो सभी जानते हैं कि सलमान और शाहरुख को साथ बुलाने का मतलब महाभारत को न्यौता देना है.
इसलिये बेबो ने समझदारी से काम लेते हुए छोटीसी पार्टी दे रही हैं, 'जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे' ....बाह बेबो मान गए.


Click it and Unblock the Notifications