समझदार हो गई है जिया खान

उसे मूर्ख बनाना किसी के लिये अब असान नहीं है. अब मूर्खता से जिया का अभिप्राय क्या है, यह तो वही जाने. लेकिन उसका कहना है कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थी तो उसे समझ में नहीं आता था कि वह इंडस्ट्री के अभद्र लोगों को कैसे संभाले. इसलिये वह सब कुछ बक देती थी. लेकिन वह अब अंतर्मुखी हो गई है और हर पार्टी में हिस्सा नहीं लेती है.
वह केवल अपने खास दोस्तों के साथ ही अपना समय बिताना पसंद करती है.जिया खान समझदार हो गई, यह अच्छी बात है लेकिन वह अपने कैरियर से भी खुश है क्योंकि उसे अच्छी फिल्मों में भी काम करने का अवसर मिल रहा है.
वह आमिर खान और शाहिद कपूर के साथ भी फिल्म में काम कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications