..................... Bollywood's New Year Plans | बालीवुड की हसीनो का न्यू इयर - Hindi Filmibeat

बालीवुड की हसीनो का न्यू इयर

By Staff

बालीवुड में यूं तो साल भर पार्टियां चलती रहती हैं लेकिन नये वर्ष के आगमन का स्वागत बालीवुड कुछ ज्यादा ही धूमधाम से करता है. पूरे बालीवुड में इस दौरान खुशियों और पार्टियों का दौर चलता है और रातें रंगीन करते हैं. हालांकि ज्यादातर हीरोइन किसी ना किसी शूटिंग में इस दिन व्यस्त रहेंगी लेकिन वे न्यू इयर के लिए समय जरुर निकालेंगी. जानिए न्यू इयर का जश्न किस तरह से मना रही हैं इस साल हमारी बालीवुड की हसीन हीरोइनें..

सोनम कपूर के लिए यह साल बेहद अच्छा गया, क्योंकि उसकी फिल्म सांवरिया इस साल प्रदर्शित हुई और वह बालीवुड की हीरोइन बनी. वह नये साल की पार्टी धूमधाम से जयपुर में मनायेगी क्योंकि वह वहां शूटिग कर रही है. सोनम की खुशी में शामिल होने उसके पिता अनिल कपूर, मां, बहन और बेस्ट फ्रैंड भी वहां पहुचेंगे.

बिपासा बासू नये वर्ष के आगमन पर जे. डब्लू. मेरियट होटल में अपना नाच गाने का कार्यक्रम दे रही है. इस तरह से उसके लिए न्यू इयर बहुत स्पेशल होगा. वह खुद तो नाचेगी ही साथ ही दूसरों को भी नचायेगी.

हालांकि कंगना राणावत ने न्यू इयर सेलिब्रेट करने के लिये कोई योजना नही बनाई है. लेकिन वह दोस्तों के बुलावे पर इसमें शामिल हो सकती है. हां उसे इस दिन आदित्य पंचोली से बचकर रहना होगा. कहीं वह फिर दारु शारु पीकर कंगना से झगडा न कर बैठे.

सेलिना जेटली न्यू इयर की पार्टी में अपने भाई और उसकी मंगेतर को शामिल करेगी. वह अपने परिवार, भाई और होने वाली भाभी के साथ रात्रि भोज में हिस्सा लेगी. सेलिना को उम्मीद है कि सन 2008 में उसकी कोई न कोई फिल्म हिट होगी और वह फ्लाफ हीरोइन नही कहलायेगी.

प्रियंका चौपडा नये साल के आगमन पर अपने परिवार के साथ ही रहेगी. इस मौके पर वे अपने दोस्तों के साथ फिल्मी गीतों पर नाचेगी. उसके साथ नाच गाने में उसका ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा भी मौजूद रहेगा. इसके अगले दिन प्रियंका शूटिंग के लिए बैंकाक निकल जायेगी.

सलमान की भाभी और अरबाज की पत्नी मलैका अरोडा खान न्यू इयर में दिल्ली के एक कार्यक्रम में नाचने गाने जा रही है. वह इस अवसर पर अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल बहलायेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X