विद्या खोलेंगी अजीज की किस्मत का ताला

इंद्र कुमार पहले माधुरी दीक्षित के बिना फिल्म बनाने के बारे में सोच भी नहीं पाते थे। माधुरी उनके लिये भाग्यशाली साबित हुई थी। श्रीदेवी यश चोपड़ा के लिये भाग्यशाली रही। वहीं राम गोपाल वर्मा उर्मिला मातोंडकर को लेकर फिल्में तो बनाते ही हैं और जिन फिल्मों में उसे हीरोइन के रुप में नहीं लेते, उसमें उसका आइटम गीत रख देते हैं। रामू की जिन फिल्मों में उर्मिला नहीं रही, वह खास सफल नहीं हुई।
इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्मों में ऐश्वर्या ने न सिर्फ अपने अभिनय के जलवे दिखाये बल्कि वह इस निर्देशक के लिये भाग्यशाली भी रहीं। विद्या बालन ने हालांकि किसी एक निर्माता व निर्देशक के साथ बंधकर काम नहीं किया है लेकिन उसे कई निर्माता-निर्देशक अपने लिये भाग्यशाली समझ रहे हैं।
विद्या ने बालीवुड में "परीणिता", "लगे रहो मुन्नाभाई", "एकलव्य", "हे बेबी", भूलभुलैया और "गुरु" जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि विद्या की आने वाली फिल्म किस्मत कनेक्शन के निर्देशक अजीज मिर्जा को भी यही उम्मीद है कि विद्या की अन्य फिल्मों की तरह यह फिल्म भी जरुर सफल होगी।
अब देखना यह है कि यह भाग्यशाली हीरोइन अजीज मिर्जा की किस्मत खोलती है या नहीं


Click it and Unblock the Notifications