..................... Shah Rukh the early bird | किंग खान ने अपनाया कॉमेडी किंग का चैलेंज - Hindi Filmibeat

किंग खान ने अपनाया कॉमेडी किंग का चैलेंज

By Staff

Shahrukh Khan
अपने आपको हर किसी से बेहतर साबित करने में किंग खान का जवाब नहीं। मगर कई बार कुछ चीज़ों को वह इतनी ज़्यादा गंभीरता से ले लेते हैं कि उनसे बात करनेवाले के लिए यह परेशानी का सबब बन जाता है। फिलहाल इस बात के शिकार हुए हैं अपने कॉमेडी किंग प्रियदर्शन, जो इन दिनों 'बिल्लो बार्बर" के निर्देशन में व्यस्त हैं।

दरअसल हुआ यूं कि शाहरुख और प्रियदर्शन 'बिल्लो बार्बर" के सेट पर आपस में कुछ बात कर रहे थे और तभी अचानक दुसरे कलाकार जैसे अक्षय कुमार, गोविन्दा और सलमान खान का ज़िक्र छिड़ गया कि किस तरह वे समय पर आते हैं।

प्रियदर्शन के मुंह से अपने प्रतिद्वंदियों की तारीफ, 'आइ एम द बेस्ट" कहनेवाले इस कलाकार को इतनी नागवार गुज़री कि उन्होंने इसे एक चुनौती की तरह अपना लिया और दूसरे दिन खुद को उनसे बेहतर साबित करने के लिए नौ की बजाय सात बजे सेट पर पहुंच गए।

किंग खान के जुनून से हर कोई परिचित है मगर आपको ऐसा नहीं लग रहा कि यह उनका पागलपन है। अरे भाई शाहरुख आपकी मिसाल तो हर कोई देता है। मगर ज़रूरी नहीं है ना कि हमेशा लोग आपकी मिसाल ही दें।

वैसे भी अपने मुंह पर अपनी तारीफ सुनना अच्छी बात नहीं इसलिए कभी कभी दुसरों की तारीफ भी सुन लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X