..................... Bollywood Flashback: When Boney Kapoor and Anil Kapoor had ugly fight on the set of Mr. India, Know what had happen। बॉलीवुड थ्रोबैक: जब मि. इंडिया के सेट पर अनिल कपूर-बोनी कपूर की हो गई थी लड़ाई, जानें क्या थी वजह - Hindi Filmibeat

जब श्रीदेवी की वजह से 'मि.इंडिया' के सेट पर इन दो कपूर भाइयों की हो गई थी लड़ाई, जानें क्या था कारण

Sri Devi Boney Kapoor Mr India

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर अक्सर बातों ही बातों में एक दूसरे से जुड़े कई राज खोल देते हैं। बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर आज भी मिलजुल कर रहते हैं और एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर हैं। लेकिन, एक ऐसा समय भी आया था जब बोनी कपूर और अनिल कपूर में जोरदार लड़ाई हो गई थी। यह लड़ाई 'मि. इंडिया के सेट पर हुई थी।

खास बात यह है कि, इस लड़ाई की वजह कोई और नहीं श्रीदेवी थीं। यह वह दौर था जब अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में कई अच्छी फिल्में दी थी। वहीं, 'मि इंडिया' को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो श्रीदेवी ने इस फिल्म के 10 लाख फीस मांगी थी। वहीं, उस समय वो 9 लाख तक फीस चार्ज करती थीं। लेकिन, श्रीदेवी और सभी को हैरान करते हुए बोनी कपूर ने मांगी गई रकम से अधिक पैसे ऑफर कर दिए थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 'मि. इंडिया' के लिए 11 लाख रुपये ऑफर किए थे।

लेकिन, यह बात अनिल कपूर को नहीं पसंद आई थी। दरअसल, अनिल कपूर ने भी इस फिल्म में अपने पैसे लगाए थे। अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि इस इस फिल्म पर जरूरत से अधिक पैसे लगे। ऐसे में अनिल कपूर को जैसे ही पता चला कि उनके भाई ने श्रीदेवी को 10 लाख रुपए का ऑफर दिया है वो बोनी कपूर से नाराज हो गए।

श्रीदेवी की फीस की बात सामने आते ही अनिल कपूर बड़े भाई से खफा हो गए थे। इतना ही नहीं गुस्से से अनिल कपूर फिल्म की शूटिंग छोड़ कर भी चले गए थे। बाद में फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने कमान संभाली थी और दोनों को समझा बुझा कर शांत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X