#BoxOffice: शिवाय Vs ऐ दिल है मुश्किल का नतीजा...कौन हुआ पास और कौन फेल
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई रॉक ऑन 2 जिसका शुरूआती कलेक्शन दिलचस्प है। वहीं ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय बॉक्स ऑफिस टक्कर का नतीजा भी सामने आ गया।
2016 लगभग खत्म होने को है और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कुछ फिल्में बची हैं। लेकिन नतीजे निकालना और इस साल के बॉक्स ऑफिस का जोड़, घटाना, नफा नुकसान सब कुछ अभी से तय होने लगा है। भई कुछ दिनों में नया साल आ जाएगा, नई फिल्मों के आंकड़े होंगे।
बहरहाल, कुल मिलाकर देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर अभी भी सारे खान का ही दबदबा हैं। वहीं बाकी स्टार्स उनके पीछे ही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा कह रहा है उनका ये बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड।

वहीं दूसरी तरफ शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की टक्कर काफी दिलचस्प होती जा रही है और शिवाय को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रॉफिट क्या, फिल्म पहले अपना बजट ही निकाल ले।
वहीं इस हफ्ते रिलीज़ हुई फरहान अख्तर की सीक्वल रॉक ऑन 2 जिसे देखकर दर्शक तो खुश नहीं ही हुए पर बॉक्स ऑफिस को भी ज़्यादा कुछ फायदा नहीं हुआ। रॉक ऑन 2 का रिव्यू हमने आपको दे ही दिया, सीधा, साफ और सच्चा।
दूसरी तरफ आने वाले साल में आने वाली फिल्मों के आंकड़े तय होना शुरू हो गए हैं। कम से कम काबिल ने शुरूआत तो कर ही दी है। तो आप केवल ऐसे नहीं, डीटेल में जानिए, इस हफ्ते की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications
