..................... Bollowood is not accepting Bachchans | बॉलिवुड नहीं अपना रहा है बच्चन परिवार को - Hindi Filmibeat

बॉलिवुड नहीं अपना रहा है बच्चन परिवार को

By Staff

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी को घर का मामला बताकर कुछ लोगों को आमंत्रित कर बाकी को मिठाई भेजकर निपटाना अब अमिताभ बच्चन को महंगा पड़ रहा है.

पता चला है कि अमिताभ बच्चन ने 'अनफॉरगेटेबल 2008' के नाम से विश्व भ्रमण का एक कार्यक्रम बनाया है, लेकिन कोई बड़ा सितारा उनके साथ जाने को तैयार नहीं हो रहा है. ह्रितिक रोशन, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार ने अलग-अलग बहाने बना कर इससे किनारा कर लिया है. फिलहाल उनके ग्रुप में बिपाशा बसु, लारा दत्ता और ऋतेश देशमुख ही शामिल हुए हैं.

किस्सा यह है कि बच्चन परिवार ने इस टूर को अपने 'पारिवारिक कार्यक्रम' की तरह प्रचारित किया है. इस दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों में सारा फोकस अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्य पर रहने वाला है. ऐसे में कौन होगा जो अपना कद छोटा करवाकर इसमें शामिल होना चाहेगा. एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कई बड़े सितारे इस बात को लेकर खफा हैं कि अमिताभ ने अभि-ऐश की शादी के मौके पर उन्हें आमंत्रित नहीं किया अगर वे हमें इस काबिल भी नहीं समझते कि उनके परिवार के कार्यक्रम में हमें बुलाया जाए तो उनके साथ स्टेज शो करने क्यों जाएं ?

कुछ निजी कारण भी हैं. ' धूम-2 ' की सफलता के बाद ह्रितिक से अभिषेक दूर-दूर ही रहे हैं. इस फिल्म में ह्रितिक-ऐश के किसिंग सीन से अभिषेक काफी नाराज हुए थे. ' जोधा अकबर ' में ऐश का हीरो होने के बावजूद ह्रितिक को शादी के मौके पर नहीं बुलाया गया. ये बातें ह्रितिक को चुभती रहीं. कहते हैं , अमिताभ ने ह्रितिक को मनाने के लिए राकेश रोशन को खुद फोन किया , लेकिन बात नहीं बनी.

जॉन और अभिषेक में भी ' धूम ' की शूटिंग के दौरान ज्यादा स्पेस को लेकर मनमुटाव हो गया था. बिग बी को उम्मीद थी कि टूर पर बिपाशा जा रही हैं, लिहाजा जॉन मान जाएंगे. लेकिन जॉन ने निराश ही किया.

इसी तरह, अक्षय इस बात को लेकर खफ़ा हैं कि अमिताभ बच्चन ने उनके साथ कभी कोई फिल्म न करने का ऐलान किया है. ' भूलभुलैया ' में अक्षय ने जो भूमिका की है, उसे पहले अमिताभ करने वाले थे लेकिन अक्षय ने निर्देशक प्रियदर्शन से नजदीकी के कारण यह भूमिका झपट ली इससे अमिताभ को बड़ा गुस्सा आया और उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी कि वे अक्षय के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे.

फिल्मी जगत में इस बात की चर्चा आम है कि ऐश्वर्य के सौंदर्य ने अभिषेक को अपने दोस्तों से काट दिया है. रानी मुखर्जी, सलमान खान, ऐशा देओल, सुष्मिता सेन और कई अन्य अभिनैत्रियों को ऐश्वर्या पसंद नहीं करतीं. ऐश्वर्या के चक्कर में अभिषेक को भी इन सबसे दूरी बनाकर रखना पड़ती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X