अमृता के नए ब्वायफ्रेंड से मां-बाप नाखुश

अमृता का यह नया ब्वायफ्रैंड उससे पांच साल छोटा है, यानि कि अमृता जहां 27 साल की है, वहीं शकील सिर्फ 23 साल का है. लेकिन अमृता के इस नए ब्वायफ्रैंड से अमृता के पिता अनिल और मां जायसी खुश नही हैं.
दरअसल अमृता को उसके परिवार से जीवन साथी चुनने के मामले में पूरी छूट मिली हुई है, लेकिन अमृता ने अब तक कम से कम छह ब्वायफ्रैंड बदल लिये हैं, जबकि उसकी बड़ी बहन मलाइका अरबाज खान से विवाह कर सुखपूर्वक दामपत्य जीवन जी रही है.
अमृता के माता पिता चाहते हैं कि वह भी विवाह कर ले लेकिन अमृता की कपडों की तरह ब्वायफ्रैंड बदलने की आदत से वे नाराज हैं. अमृता का उस्मान अफजल के साथ लंबे समय तक रोमांस चला और अमृता की मां भी उस्मान को पसंद करने लगी थी.
दोनो की जब तक विवाह की बात तय हो पाती तब तक अमृता का जी उस्मान से भर गया और उसने उसे छोड़कर शकील को अपना ब्वायफ्रैंड बना लिया. इससे अमृता के मां-बाप स्तब्ध रह गये.
ज्ञात हो कि अमृता का इससे पहले कमाल खान, उपेन पटेल, अश्मित पटेल, साहिल श्राफ और उस्मान अफजल से रोमांस चल चुका है. वह शकील लदाक से विवाह करेगी या उसे भी टरका देगी, कुछ कहना मुश्किल है.


Click it and Unblock the Notifications