..................... Adhyayan and Kangana spending time together | योग के साथ रोमांस सिखा रही कंगना - Hindi Filmibeat

योग के साथ रोमांस सिखा रही कंगना

By Staff

Kangna ranaut
अध्ययन सुमन और कंगना राणावत की दोस्ती की चर्चा बालीवुड में हर तरफ गूंज रही है. अध्ययन की फिल्म हाले दिल की पार्टी के दौरान कंगना के पूर्व प्रेमी आदित्य पंचोली ने यह कहकर हल्ला मचा दिया था कि कंगना, सुमन परिवार की बहू बनना चाहती है.

इन सब बातों से बेखबर कंगना आजकल अध्ययन को योग का पाठ पढ़ा रही है. दोनो केपे टाउन में विक्रम भट्ट की फिल्म राज 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जहां योग के साथ-साथ दोनों का रोमांस भी चल रहा है.

बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले और समाप्त होने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ प्यार की गुटुर गूं करने लगते हैं. कंगना और अध्ययन सुबह जल्दी उठ जाते हैं और होटल के लान में योग करना शुरु कर देते हैं.

कंगना योग करने में प्रशिक्षित है और वह अध्ययन को भी योग करना सिखाती है. अध्ययन ने कहा कि कंगना उसकी अच्छी दोस्त है और दोनो सुबह पांच बजे उठकर योग करना शुरु कर देते हैं.

फिल्म राज 2 एक बिल्कुल भिन्न किस्म की फिल्म है इसलिये उन्हें इसके लिये कड़ी मेहनत और ध्यान की जरुरत है, जो कि योग से प्राप्त होती है. वाकई योग के साथ रोमांस का आनंद डबल हो जाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X