बॉलीवुड अभिनेत्रियों की पसंद 'मैरिड मैन'
नई दिल्ली। बॉलिबुड की अभिनेत्रियों को विवाहित पुरुष कुछ ज्यादा ही पसंद हैं। तभी तो हेमा मालिनी से लेकर करिश्मा कपूर तक सभी की पसंद शादी-शुदा मर्द ही रहे। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जल्द ही इस लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं।
शिल्पा लंदन के कारोबारी राज कुंद्रा के साथ इस महीने शादी करने वाली हैं। कुंद्रा पहले से ही शादी-शुदा हैं और शिल्पा से मुलाकात से पहले अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे।
साल पहले अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो 'सेलीब्रिटी बिग ब्रदर" में जीत हासिल कर ब्रिटेन में प्रसिद्ध हो चुकी शिल्पा की इसके कुछ ही समय बाद ही 34 वर्षीय करोड़पति कुंद्रा से मुलाकात हो गई थी। अब वह 22 नवम्बर को कुंद्रा से विवाह करने जा रही हैं।
कुंद्रा शिल्पा से मुलाकात से पहले ही अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे लेकिन उनकी पूर्व पत्नी ने सार्वजनिक तौर पर शिल्पा को उनकी शादी तोड़ने का दोषी करार दिया है। हालांकि शिल्पा का कहना है कि उन दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग हो जाने के बाद ही उन्होंने कुंद्रा से मिलना-जुलना शुरू किया था।
वेबसाइट 'डेली मेल" के मुताबिक शिल्पा का कहना है, "ईमानदारी से कहूं तो मैं पहले दिन से ही राज को पसंद करती थी लेकिन मैं इस बात से इंकार करती थी। मैंने उनके सामने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक वह तलाक नहीं ले लेते, तब तक हमारा रिश्ता दोस्ती से आगे नहीं जा सकेगा।"
पहले भी कई फिल्म अभिनेत्रियों को शादीशुदा पुरुषों से प्रेम हुआ है। इनमें से कुछ पुरुष अपनी पत्नियों से अलग हो चुके थे तो कुछ उन्हीं के साथ रह रहे थे।
अपने समय के बहुचर्चित सितारे रहे धर्मेद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी। जिनसे उनके चार बच्चे दो बेटियां और बेटे सन्नी और बॉबी देओल थे। बॉलीवुड की 'ड्रीमगर्ल" हेमा मालिनी को उनसे प्रेम हो गया था। धर्मेद्र ने इस्लाम धर्म कुबूल कर 1980 में हेमा से विवाह किया था। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।
बॉलीवुड की पूर्व नर्तकी हेलन को भी विवाहित पटकथा लेखक सलीम खान से प्यार हो गया था। इसी तरह अभिनेत्री श्रीदेवी ने 1996 में दो बच्चों के पिता निर्माता बोनी कपूर से विवाह किया था।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर से विवाह किया था। जबकि जावेद पहले ही पटकथा लेखिका हनी ईरानी से विवाह कर चुके थे। उनके पहली पत्नी से दो बच्चे फरहान और जोया हैं। करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, महिमा चौधरी ने भी विवाहित पुरुषों को ही अपनाया है। अभिनेत्री करीना कपूर भी इन दिनों अभिनेता सैफ अली खान के साथ समय गुजार रहीं हैं। सैफ तलाकशुदा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications