..................... Bollywood actress Tara Sutaria and Aadar Jain broke up after four years of relationship, know the detail। बॉलीवुड की इस स्टार जोड़ी का हुआ ब्रेकअप, चार सालों से कर रहे थे डेट - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की इस स्टार जोड़ी का हुआ ब्रेकअप, चार सालों से कर रहे थे डेट

Tara Sutaria Aadar Jain

बॉलीवुड में लिंक अप और ब्रेक अप की खबरें बेहद आम हैं। साल की शुरुआत के साथ ही जहां एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अफेयर की खबरें आईं वहीं, अब एक स्टार जोड़ी की ब्रेक अप की खबर भी लगातार सुर्खियों में है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन ने ब्रेकअप कर लिया है।

दोनों लगभग चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपूर परिवार के कई फैमिली लंच और अन्य फंक्शन में तारा सुतारिया को भी आदर जैन के साथ देखा गया था। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार मीडिया में आ चुकी है लेकिन अब ऐसा लगता है कि अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की जगह दोनों ने खत्म करने का फैसला लिया है।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तारा सुतारिया और आदर जैन ने आपस में बातचीत कर एक अच्छे मोड़ पर रिलेशनशिप को खत्म किया है। दोनों आगे भी एक दूसरे के दोस्त बने रहना चाहते हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है- 'तारा और आदर ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों मैच्योर हैं और आगे भी दोस्ती बरकरार रखेंगे।दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं।'

आदर के बारे में कही थी ये बात

आदर के बारे में कही थी ये बात

वहीं, तारा सुतारिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आदर के साथ रिलेशनशिप को छिपाने के पीछे उन्हें कोई वजह नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा था- 'जब आप किसी चीज पर गर्व करते हैं, तो उसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं होता है।'

दिवाली पार्टी में हुई थी मुलाकात

दिवाली पार्टी में हुई थी मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार तारा सुतारिया और आदर जैन पहली बार एक दिवाली पार्टी के दौरान मिले थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और रिलेशनशिप में आए। दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी की जाती थी।

अरमान जैन की शादी में आई थीं नजर

अरमान जैन की शादी में आई थीं नजर

आदर जैन के भाई अरमान जैन की शादी में भी तारा सुतारिया स्पॉट की गई थीं। दोनों की इस साल शादी की खबरें भी लगातार आ रही थीं लेकिन अब इनके रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X