एयरपोर्ट पर कपड़े उतारने और अटेंशन पाने की हरकत पर ट्रोल हुई शर्लिन चोपड़ा, फैंस ने सुनाई खरीखोटी!

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने हॉट अंदाज के कारण चर्चा में रहती हैं।
एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं।
पैपराजी को देखते ही शर्लिन चोपड़ा कहने लगी, आज शहर में कितनी ज्यादा गर्मी है, मुझे बहुत गर्मी लग रही है, तो क्या मैं अपनी जैकेट उतार दूं? पैपराजी ने जैसे ही हामी भरी, शर्लिन चोपड़ा ने अपनी डेनिम जैकेट उतारी और वे वन साइड ऑफ शोल्डर वाइट टॉप और ट्राउजर के साथ वाइट शूज में वॉक करती हुई नजर आईं।
इसी वीडियो में शर्लिन आगे कहती हैं, अब गर्मी है तो क्या करूं, जैकेट उतार दी। फिर उन्होंने बताया कि वे रात भर सोई नहीं हैं। उनका एक डांस इवेंट था जिसमें वे सुबह 4:00 बजे तक नाचती रहीं। इस वजह से उनकी आंखों के नीचे भी डाक सर्कल आ गए हैं।
उन्होंने पैपराजी से फिर पूछा, क्या मेरे डार्क सर्कल्स दिख रहे हैं? पैपराजी ने जैसे ही हामी भरी, शर्लिन ने आगे कहा, मैं आजकल जो कंसीलर यूज कर रही हूं, इसका मतलब वो बेकार है क्योंकि उससे मेरे डार्क सर्कल्स छुप नहीं पा रहे।
शर्लिन का यह अंदाज देखकर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रही। शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस और सोशल मीडिया के यूजर खूब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, जब आपको कोई अटेंशन एयरपोर्ट पर नहीं देता तो आप इस तरह की हरकतें करते नजर आते हैं। एक ने कहा, डार्क सर्कल तो तब देखेंगे जब कोई आपका फेस देखेगा। एक यूजर ने लिखा, मीडिया को देखते ही जरूरी था जैकेट उतारना। एक ने कहा, यह तो आर्टिफिशियल का भंडार है, इतने मेकअप के बाद भी डार्क सर्कल्स नहीं छिपा पाई।
एक यूजर ने लिखा, उर्वशी +ऱाखी = शर्लिन। एक यूजर ने लिखा, शर्लिन में थोड़ी बहुत राखी सावंत की आत्मा आ गई है। एक ने लिखा, मुझे तो ये राखी सावंत की बहन लग रही है। वहीं एक यूज़र ये कहता नजर आया, क्या ये सब काम पूछ कर ही करती है। एक यूजर ने कहा, टॉप उतारने की बात कर रही थी, उसे टच करके लेकिन उतार रही है जैकेट।
इस तरह से एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने अपने लुक और व्यवहार की वजह से Sherlyn Chopra सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं और नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications