दुबई में हॉटनेस का तड़का लगा रही है नेहा शर्मा, पूल के पास पोस्ट की ऐसी बोल्ड तस्वीरें, लोग बोले, क्या दिखाना

Neha Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नेहा शर्मा अपने फैंस को टीज करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। आजकल नेहा शर्मा दुबई में वेकेशन पर हैं। वेकेशन के दौरान भी नेहा अपने फैंस के लिए लगातार तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं।

हाल ही में नेहा ने पूल किनारे बैठे कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की। इन तस्वीरों में नेहा ब्लैक स्विमसूट में ब्लैक श्रग पहने ब्लैक गॉगल्स लगाए बैठी हैं। इस दौरान नेहा ने कुछ तस्वीरें अपने पैर दिखाते हुए भी पोस्ट की हैं। नेहा की इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। जहां साढ़े चार लाख के आसपास लोग उनकी फोटोज को लाइक कर चुके हैं वहीं ढाई लाख के आसपास उनकी वीडियो को भी फैंस लाइक कर चुके हैं।

बेशक, लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रही है लेकिन लोग उनसे यह भी सवाल करने से नहीं चूक रहे कि 'आखिर वह क्या दिखाना चाह रही हैं'। दरअसल, नेहा ना फुल बॉडी दिखा पा रही हैं और ना ही अपने आसपास का लुक। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर इस वीडियो और फोटो को पोस्ट करने का नेहा का क्या मकसद है।

आपको बता दें, नेहा शर्मा इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें रातों-रात लोग लाइक करना नहीं भूलते। नेहा की एक-एक फोटो पर लाखों लाइक्स आते हैं। नेहा शर्मा ना सिर्फ तेलुगु फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अब नेहा शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आती है। इल्लीगल-जस्टिस सीरीज के दोनों सीजन में नेहा के काम को खूब सराहा गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग फिल्म जोगीरा सारा रा रा नेहा दिखाई देंगी। इससे पहले नेहा तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020), मुबारकां (2017), तुम बिन 2 (2016), यंगिस्तान (2014), यमला पगला दीवाना 2 (2013), जयंत भाई जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं।

बताते चलें, नेहा शर्मा अपनी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा शर्मा के साथ भी इंस्टाग्राम पर खूब तस्वीरें पोस्ट करती रहती है और आयशा को अपना बहुत बड़ा सपोर्ट मानती हैं। ये दोनों बहने अक्सर साथ में जिम जाते हुए स्पॉट होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X