यादें ताजा करने के चक्कर में नेहा शर्मा ने पोस्ट की टांगों की तस्वीरें, लोग बोले, 'बस यही टैलेंट बचा है!'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा पिछले काफी समय से दुबई में वेकेशन पर हैं और इस दौरान वे अपने वेकेशन की पल-पल की रिपोर्ट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। कभी वह अपने फूड की तो कभी अपने हॉट अंदाज की फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती है, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नेहा शर्मा ने अपनी एक 'थ्रोबैक' फोटो शेयर की है जिसमें वह एनिमल प्रिंट की बिकनी में ऊपर से ब्लैक श्रग पहनें नजर आ रही हैं। इन फोटोज की नेहा ने एक सीरीज पोस्ट की है जिसमें सेकंड फोटो में वे अपने अंडर गारमेंट्स दिखाते हुए टांगे फ्लॉन्ट कर रही हैं। तीसरी फोटो मे पैरों पर श्रग डाले हुए उन्होंने फोटो पोस्ट की है। साथ ही नेहा की ये तस्वीरें जिस लोकेशन पर वह हैं वहां की भी उन्होंने पूल के पास बीच के किनारे की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
नेहा शर्मा की इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में लगभग साढ़े चार लाख लोग इन्हें लाइक कर चुके हैं। फैंस उनकी फोटो पर कुछ अच्छे कमेंट कर रहे हैं तो कुछ भद्दे कमेंट करने से भी बाज नहीं आ रहे। कुछ ट्रोलर्स ने नेहा को उनकी इन तस्वीरों पर ट्रोल करते हुए कहा कि अब एक्टिंग के बदले आपके पास सिर्फ यही दिखाने का टैलेंट ही रह गया है।
वहीं दूसरी तरफ, कुछ फैंस उन्हें ये पूछ रहे हैं कि आखिर आप क्या कहना चाहती हो क्या दिखाना चाहती हो? कुछ लोग इनकी फोटो में कंपेयर कर रहे हैं कि कौन सी नंबर की फोटो ज्यादा अच्छी है। वहीं कुछ लोग उनकी फोटोज पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नेहा की फोटोज पर इस तरह के कमेंट आ रहे हैं। नेहा पहले भी बिकनी में फोटो पोस्ट कर चुकी है।
नेहा अक्सर ऐसी फोटोज पोस्ट करती है जिसमें वे कभी अपना चेहरा दिखाती है तो कभी अपनी बिकिनी बॉडी। आपको बता दें, नेहा ने तान्हाजी, तुम बिन, सोलो जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। नेहा ने बॉलीवुड में आने से पहले तेलुगु फिल्म से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया था और बॉलीवुड में फिल्म क्रुक से। वे हिंदी फिल्मों में अपने हॉट लुक के कारण और अभिनय के कारण चर्चा में रहीं लेकिन सबसे ज्यादा 'क्या सुपर कूल है हम' में नेहा को उनकी अपीयरेंस के लिए सराहा सराहा गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म Illegal - Justice, Out of Order में नेहा शानदार परफॉर्मेंस देख चुकी हैं। बताते चलें, नेहा को इंस्टाग्राम पर 15.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications