Bipasha Basu: बेटी 'देवी' को दूध पिलाती बिपाशा बसु ने शेयर की वीडियो, फैंस बोले - 'माशाल्लाह'!

bipasha

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आजकल मां का रोल निभा रही हैं और यही कारण है कि वह अक्सर अपनी बेटी के साथ टाइम बताती नजर आती हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी अपने पेरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है।

बिपाशा बसु अपनी बेटी के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियोस और फोटोस पोस्ट करती रहती हैं। कुछ घंटे पहले ही बिपाशा बसु ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वे अपनी बेटी को दूध पिलाती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो में बिपाशा बसु और उनकी बेटी दोनों का ही चेहरा नहीं दिख रहा। लेकिन बिपाशा बसु ने हाथ में दूध की बोतल पकड़ी हुई है और देवी ने अपनी मां का हाथ पकड़ा हुआ है।

इस प्यारी सी वीडियो को पोस्ट करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, मम्मा और बेटी का लेट नाइट लव। साथ ही उन्होंने मंकी लव, न्यू मदर, मदरहुड को भी टैग किया है। अयाज खान और कई सितारे इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि इस वीडियो पर लाइक्स की बारिश भी कर रहे हैं।

कुछ फैंस वीडियो पर माशाल्लाह कमेंट करते नजर आ रहे हैं, तो कोई प्योर लव कमेंट कर रहा है, तो कोई मदर लव बेबी कमेंट कर रहे हैं तो किसी को वीडियो बहुत भा रही है। सब बहुत स्वीट और क्यूट कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिपाशा बसु ने ऐसी वीडियो शेयर की है। कुछ दिनों पहले ही अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की भी एक वीडियो बिपाशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी, जिसमें करण ने बेटी देवी को बेल्ट के सहारे अपनी गोद में लिया हुआ है। इस वीडियो को भी तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने पसंद किया था।

वहीं बिपाशा बसु अक्सर सनसेट की फोटोस तो कभी देवी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को अपने मदरहुड एन्जॉय करने की जानकारी देती रहती हैं। आपको बता दें बिपाशा बसु करण सिंह की बेटी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती है।

बताते चलें बिपाशा बसु को इंस्टाग्राम पर लगभग 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X