Bhumi Pednekar: व्हाइट कट-आउट जैकेट पहन भूमि पेडनेकर ने पार की सारी हदें, फैंस हुए दीवाने!

Bhumi Pednekar:बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आजकल सेलिब्रिटी इवेंट्स में एकदम अलग अंदाज में ही नजर आती हैं। उनका लुक सबसे हटकर होता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के मुंबई में हुए रिसेप्शन में अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रही थीं, वहीं वे इसी इवेंट में अपने छोटे ब्लाउज के कारण फैंस के बीच ट्रोल भी हुई थीं।
एक बार फिर 'दम लगा के हईशा' एक्ट्रेस भूमि का लुक चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में मुंबई में जिओ स्टूडियोज के इवेंट में सितारों का जमघट लगा था इस दौरान भूमि पेडनेकर भी पहुंची लेकिन उनका अंदाज एकदम सबसे निराला था।
भूमि पेडनेकर इस दौरान ऑल-व्हाइट कट-आउट जैकेट सेट में अपने चिक लुक से जादू बिखेरती नजर आईं। भूमि पेडनेकर ये बात अच्छी तरह से जानती हैं कि वे जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कैसे कमाल दिखना है। चाहे वह कैजुअल आउटिंग हो या अवार्ड नाइट। भूमि किसी भी लुक को सहजता से अपना सकती हैं। वे इस इवेंट में ब्लेजर कट सेट पहनकर फैशन को एक नए स्तर पर ले गई हैं, जिसमें कट-आउट जैकेट और मैचिंग ट्राउजर शामिल है।
भूमि पेडनेकर का सूट ट्विस्टेड कट-आउट टेलर्ड जैकेट और स्ट्रेट-कट ट्राउजर बेहद खूबसूरत लग रहा था और उनके फैंस को भी ये लुक खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, अपने इस लुक की कुछ फोटोस भूमि ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी।
भूमि के फैंस को उनका लुक बेहद शानदार लगा। वे इन तस्वीरों को देखकर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। कोई उन्हें ब्यूटीफुल, कोई लव, तो कोई परफेक्ट जेंटलमैन, कोई उन्हें इंप्रेसिव, स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट कहता नजजृर आ रहा है तो कोई उन्हें मॉडलिंग करने तक की सलाह देता नजर आ रहा है। कुछ ही घंटों में भूमि की इन फोटोज पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
आपको बता दें, भूमि पेडनेकर की ये आउटफिट इंटरनेशनल लेबल कोपरनी के कलेक्शन से है। भूमि ने मनोलो ब्लाहनिक के कलेक्शन से अपनी आउटफिट से मैचिंग करते सफेद नुकीले स्टिलेटोज के पेयर को पहना। भूमि के स्टाइलिस्ट चांदनी वाबी और सान्या कपूर इनके लुक को न्यूनतम और आकर्षक रखा। कम से कम मेकअप और अपने बालों को एक स्लीक मिड-हाई बन में बांधने के कारण भूमि कहर ढाह रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications