'कुछ भी करने' की शर्त पर मिली एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म!
[गपशप] कास्टिंग काउच..यह शब्द हमने कई बार सुना है, लेकिन बाहर से सुनहरी दिखने वाली इस बॉलीवुड दुनिया में क्या आज भी यह बेधड़क चलता है! तो शायद इसका जवाब है हां.. एक फिल्म के लिए जद्दोजहद कर रहीं दो एक्ट्रेस में से रोल किसे मिलेगा, यह कास्टिंग काउच ने डिसाइड किया।
दोनों ही एक्ट्रेस बॉलीवुड की नामी हिरोइनों की गिनतीं में नहीं आती हैं। लिहाजा, एक मल्टी-स्टारर फिल्म का हिस्सा बनने के लिए भी बेकरार हैं। लेकिन आखिरकार, रोल उस हॉट एक्ट्रेस की झोली में जाती है, जो प्रोड्यूसर के साथ ''गुड टाइम'' बिताने को हामी भर देती है।
नाम न बताने की शर्त पर एक सूत्र ने मिड डे के सामने रिवील किया कि, कास्टिंग को लेकर प्रोड्यूर्स के सामने कई प्रपोजल थे। उनकी बातें कई न्यूकमर्स से हो रही थीं, जिसके बाद फाइनली इन दो एक्ट्रेस पर बात आकर लटक गई। इनमें से किसी एक को सेलेक्ट करना कठिन था क्योंकि दोनों ही काबिल थीं।
क्या है पूजा मिश्रा के यौन उत्पीड़न केस का पूरा सच!
सूत्र की मानें तो, फिर रोल उस एक्ट्रेस को मिला, जिसने एक प्रोड्यूसर के साथ कंप्रोमाइज करने के लिए हां की। उन्होंने बताया कि, जब कास्टिंग प्रोसेस चल रही थी, तो एक्ट्रेस की प्रोड्यूसर के साथ एक प्राइवेट मिटिंग हुई थी। वह फिल्म में आने के लिए बेसब्र थी। लिहाजा, अब जल्द ही उस एक्ट्रेस के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
