आमना को हीरोइन बनाया आफताब ने

आफताब अपना फिल्म प्रोडक्शन राइजिंग सन खोलकर निर्माता बन गये हैं. वे एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जिसकी हीरोइन के लिये उन्होंने आमना शरीफ का चुनाव किया है.
इस फिल्म को महेंद्रा कंपनी का भी आर्थिक सहयोग मिल रहा है. आकर्षक व्यक्तित्व के होने के बावजूद भी हीरो के रुप में आफताब को खास सफलता नहीं मिली है और फिल्म निर्माता बनना उनका सपना रहा है.
उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट भी स्वयं लिखी है. आमना और आफताब का रोमांस चलने के बाद चर्चा है कि वे राबी ग्रेवाल की फिल्म आलू चाट की शूटिंग भी शीघ्र करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications