..................... shahrukh, salman clash makes aamir worried | शाहरुख, सलमान के झगड़े में आमिर फंसे - Hindi Filmibeat

शाहरुख, सलमान के झगड़े में आमिर फंसे

By Staff

Aamir khan
'क्या करें क्या न करें, ये कैसी मुश्किल हाय' यह गीत आमिर खान ने रंगीला में गाया था, जो कि अब उन पर सच साबित होता जा रहा है. झगड़ा शाहरुख खान और सलमान खान के बीच का है लेकिन इस चक्कर में घनचक्कर बन रहे हैं आमिर खान.

ये वही आमिर खान हैं जो कि कई साल से किसी पार्टी में नहीं जा रहे थे और अब जबकि उन्होंने कैटरिना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में पहली बार हिस्सा लिया तो शाहरुख खान और सलमान खान के आपसी झगड़े में बुरी तरह उलझ गये. यानि कि सर मुंडाते ही ओले गिरने शुरु हो गये.

शाहरुख और सलमान दोनो ही आमिर के अच्छे दोस्त है. आमिर ने दोनो को दुश्मनी भूलकर दोस्त बन जाने के लिये काफी समझाया लेकिन बालीवुड के दोनो शेर कहां मानने वाले हैं.

अब आमिर की हालत यह हो गई है कि यदि वे शाहरुख की पार्टी में हिस्सा लेते हैं तो सलमान नाराज हो जाते हैं और यदि सलमान की किसी पार्टी में हिस्सा लें तो शाहरुख मुंह फुला लें. यही वजह है आमिर खान अब किसी पार्टी में जाने से पहले यह देख लेंते हैं कि वहां न तो शाहरुख मौजूद होने चाहिये और न ही सलमान.

यही वजह है कि आमिर ने रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और रितेश सिधवानी की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि आमिर को मालूम था कि इन पार्टियों में शाहरुख खान हिस्सा लेंगे. वैसे भी सलमान खान ने खुला ऐलान कर दिया है कि इंडस्ट्री में या तो शाहरुख से दोस्ती रखो या फिर सलमान से.

अब बेचारे आमिर करें भी तो करें क्या..?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X