14 जनवरी को यमला पगला दीवाना की रिलीज
बॉलीवुड फिल्म 'अपने' में अभिनय के बाद से धर्मेद्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल को रुपहले पर्दे पर एक बार फिर साथ आने में तीन साल का समय लगा। बॉबी कहते हैं कि इस देरी की वजह उन तीनों को साथ में पेश करने वाली बढ़िया हास्य पटकथा का न मिलना था।
उन्होंने कहा, "हमें एक अच्छी पटकथा पर काम करने में डेढ़ साल का समय लग गया। इस वजह से हमें बड़े पर्दे पर लौटने में इतना समय लगा।" अब धर्मेद्र अपने दोनों बेटों के साथ 'यमला पगला दीवाना' में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।
बॉबी ने बताया, "लोगों को 'अपने' बहुत पसंद आई थी। उनका कहना था कि इस फिल्म ने वास्तव में उन्हें रुलाया था। इसलिए मेरे पिता ने तय किया कि अब हम तीनों जिस अगली फिल्म में काम करेंगे वह हास्यप्रधान होगी लेकिन एक अच्छी हास्य पटकथा मिलना आसान नहीं था।"


Click it and Unblock the Notifications
