बॉबी देओल को मिला धोखा, करीना ने एक्स बॉयफ्रेंड से किया रिप्लेस, चौंक जाएंगे आप!
रेस 3 के ट्रेलर के लॉन्च के बाद सलमान खान ही नहीं बॉबी देओल भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। रेस 3 उनकी धमाकेदार कमबैक मानी जा रही है। काफी वक्त से बॉबी देओल का करियर एकदम ठप चल रहा था। ये बात बॉबी देओल मीडिया में कई बार कबूल चुके हैं कि सलमान उनकी जिंदगी में फरिश्ते की तरह आए हैं। वहीं इसी के साथ बॉबी एक ऐसे शख्स का भी नाम ले चुके हैं जिन्होंने बॉबी देओल पर भरोसा नहीं किया।
[सलमान की भाभी से संजय दत्त तक, अफेयर लड़ाई-झगड़ा और फिर चौंकाने वाली घटना, Shock]
बॉबी देओल ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं। 11 साल पहले आई फिल्म जब वी मेट के लिए बॉबी इम्तियाज से खुद ही काम मांगने पहुंचे थे। इसके लिए बॉबी देओल फाइनल भी हो गए थे। बाद में पता चला कि इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किया जा रहा है और तो और फिल्म में लीड़ हीरो से बॉबी देओल को हटाकर करीना ने अपने उस वक्त के बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को कास्ट करवा लिया है। ये बॉबी देओल के लिए वाकई शॉकिंग था। बात यहीं खत्म नहीं हुई।

इमतियाज अली की दूसरी फिल्म में भी बॉबी देओल ने काम करने की इच्छा जताई ये फिल्म थी आलिया भट्ट की हाईवे, इसमें भी उन्होंने बॉबी को हटा कर रणदीप हुड्डा को ये किरदार दे डाला। ये उस दौर की बात है जब बॉबी देओल को काम की सख्त जरूरत थी और उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं। बहरहाल, अब बॉबी अपनी जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसके लिए अपने लुक्स पर कड़ी मेहनत की है। आगे देखें बॉबी देओल की 10 ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर उन्हें आज पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











