..................... Bobby Deol Parody Account took the best dig at Salman Khan - Hindi Filmibeat

#HeHeHaHa: बॉबी देओल के अकाउंट ने ट्विटर पर सलमान को धो डाला!

सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर केस ने बरी कर दिया है। कुल मिलाकर बात ये कि हिरण कैसे मरा, किसने मारा, पता नहीं, बस सलमान खान ने नहीं मारा। बस, इसके बाद से ट्विटर पर सलमान खान का मज़ाक उड़ना शुरू हो चुका है।

लेकिन सलमान पर सबसे मज़ेदार ट्वीट किया बॉबी देओल के पैरोडी अकाउंट ने। ये अकाउंट कोई कॉमेडियन चलाते हैं बॉबी देओल के नाम से और अकाउंट पर साफ स्पष्ट है कि अकाउंट एक पैरोडी अकाउंट है।

Salman Khan Bobby deol

बहरहाल, बॉबी देओल के इस अकाउंट ने सलमान खान का 2010 का एक ट्वीट वापस रिट्वीट कर दिया उस पर लिखा था heeehee haaahaa Sorry!
["सलमान जेल में जाए...स्वर्ग में जाए..नरक में जाए...मुझे क्या!"]

एक तरह से देखा जाए तो आज के समय में सलमान का ये ट्वीट कानून पर करारा तमाचा था, कि उनके दोनों ही केस जिनमें कल तक वो इतने दोषी थे, ऐसा पलटे कि सलमान दोनों से बरी हो गए। बिना किसी इल्ज़ाम के।

इसका जवाब किसी के पास नहीं है कि हिट एंड रन केस में अगर सलमान ने उस आदमी पर गाड़ी नहीं चलाई तो किसने चलाई। मरने वाले के बच्चे ने दो टूक सलमान से सवाल तक पूछा, पढ़िए यहां----> [''मैंने सलमान खान को माफ किया...पर मेरे पिता को किसने मारा?'']

ऐसे ही काला हिरण शिकार मामले में भी सलमान खान तो बरी हो गए लेकिन इसका जवाब किसी ने नहीं दिया कि गोली चलाई किसने! बहरहाल, सलमान तो सुलतान है, इसलिए कोई कहां इतना सोचता है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X