रेस 3, हाउसफुल 4.. बहुत हो गया, सलमान की 'भारत' में नहीं होंगे ये स्टार.. OUT
कुछ समय से अफवाह थी कि सलमान खान अपने रेस 3 को-स्टार बॉबी देओल से काफी खुश हैं। रेस 3 में तो दोनों सितारे साथ काम कर ही रहे हैं। अब बॉबी देओल अली अब्बास जफर की 'भारत' में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार पर भी बातें शुरु हो चुकी थीं। लेकिन बता दें, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बॉबी देओल नहीं, बल्कि सुनील ग्रोवर होंगे, जो सलमान के दोस्त का किरदार निभाएंगे।
सनी देओल की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म, सितंबर 2018 में होगा धमाका!
खैर, बॉबी देओल फिलहाल बैक टू बैक बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रेस 3, यमला पगला दीवाना 3 और फिर अक्षय कुमार की हाउसफुल 4.. लिहाजा, बॉबी इन दिनों काफी व्यस्त भी हैं। कुछ ही दिनों पहले बॉबी ने अपने कमबैक के लिए सलमान खान को पूरा क्रेडिट दिया था।

बॉबी देओल ने कहा, अब मैं लाइफ और काम को लेकर काफी सकारात्मक फील करता हूं। डाइट फॉलो करता हूं। शराब नहीं पीता। अब मैं और काम करना चाहता हूं। इसीलिए फिट रहूंगा ताकि लोग मेरे पास काम लेकर आएं। लेकिन हां मैं वैसी फिल्में ही करना चाहता हूं, जो मुझपर सूट करे।


Click it and Unblock the Notifications