बैक टू बैक सलमान खान के साथ फिल्म.. 'रेस 3' के बाद 'दबंग 3' भी FINAL!
सलमान खान एक बार किसी पर मेहरबान हो जाते हैं, तो बस फिर उस एक्टर/एक्ट्रेस के करियर पर पूरी ज़ोर लगा देते हैं। ताजा बात करें तो भाईजान बॉबी देओल के करियर में आजकल कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रहे हैं। रेस 3 के बाद बॉबी देओल हाउसफुल 4 में तो फाइनल हो ही चुके हैं। वहीं, अफवाहों की मानें तो सलमान अपने दोस्त बॉबी देओल के लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे।
रणबीर VS सलमान के बीच.. फंस गई अक्षय कुमार की रिलीज
खबरों में है कि प्रभुदेवा ने इसके लिए हामी भी भर दी है। यह किसी साउथ फिल्म की रीमेक होगी। वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि बॉबी देओल सलमान की फिल्म दबंग 3 का हिस्सा भी बन सकते हैं। हालांकि इन खबरों की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बॉबी देओल रेस 3 के साथ अपनी बॉलीवुड की अगली पारी शुरु करने जा रहे हैं। रेस 3 के बाद उनके पास यमला पगला दीवाना 3 और हाउसफुल 4 जैसी बिग बजट फिल्में लाइन में हैं। बॉबी देओल अपने इस कमबैक के लिए सारा क्रेडिट सलमान खान को दिया है।
उन्होंने कहा कि, सलमान खान ने ही मुझे बॉडी बनाने और फिट होने के लिए प्रेरित किया। सलमान ने मुझमें एक सकारात्मक ऊर्जा भर दी है। मैं पहले अपने करियर.. अपनी फिटनेस को लेकर इतना गंभीर नहीं था। लोग मुझे फिल्में ऑफर करते थे.. लेकिन उन्हें लगता था कि मैं ही दिलचस्पी नहीं ले रहा हूं।
बहरहाल, यहां जानें और किन सितारों के लिए सलमान खान हैं गॉडफादर-


Click it and Unblock the Notifications