आलिया - रणबीर की जल्दी शादी की वजह, बिक गए धाकड़ के प्रोड्यूसर, रणवीर सिंह शक्तिमान: इस हफ्ते की तगड़ी अफवाहें
बॉलीवुड में कोई भी दिन ऐसा नहीं गुज़रता जब आपके कानों में कोई गॉसिप ना पड़े। इनमें से कुछ अफवाहें सच होती हैं और कुछ कोरी बकवास। लेकिन हां, इस गपशप को सभी पूरे चटकारे लेकर पढ़ते भी हैं और एक दूसरे को बताते भी हैं।
किसका अफेयर किससे चल रहा है, किसका ब्रेकअप हुआ कौन डेट पर गया, कौन प्रेगनेंट हुआ, कौन शादी से पहले प्रेगनेंट हुआ, कौन शादी के बाद प्रेगनेंट हुआ, उफ्फ, बस नाम लीजिए कि अफवाह हाज़िर है।

इस हफ्ते जहां एक तरफ, आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी चर्चा में रही तो वहीं सारा अली खान की एक फिल्म को साईन करने के बाद छोड़ने की चर्चा रही। जानिए इस हफ्ते की सारी बड़ी अफवाहें। हालांकि, इनमें से कितनी सच हैं और कितनी झूठ, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं।

आलिया की प्रेगनेंसी का समय
आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है तब से केवल उनके आने वाले कपूर जूनियर और उससे जुड़े गॉसिप चर्चा में है। आलिया और रणबीर ने अप्रैल में ही शादी की है और जून में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी। लेकिन अब एक Reddit User ने अप्रैल में ही इस बात की पुष्टि की थी। इस यूज़र ने साफ लिखा था - मिस भट्ट प्रेगनेंट हैं। ये बात उनके साथ काम करने वाले एक मेकअप आर्टिस्ट और असिस्टेंट ने कंफर्म की है। गौरतलब है कि इस खुलासे के बाद इस Reddit User का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। अब आलिया के अनाउंसमेंट के बाद इस अकाउंट को Unblock किया गया है।

धाकड़ फ्लॉप होने से बिक गए प्रोड्यूसर?
रिपोर्ट्स थीं कि 80 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म धाकड़ ने केवल 4.5 करोड़ की कमाई की थी जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर को अपना दफ्तर तक बेचना पड़ा। हालांकि, ये सारी खबरें बेबुनियाद निकलीं। प्रोड्यूसर दीपक मुकुट का मानना है कि वो एक महिला प्रधान एक्शन फिल्म बनाना चाहते थे और कंगना रनौत के साथ उन्होंने ये फिल्म पूरे विश्वास के साथ बनाई थी। उन्हें नहीं पता कि फिल्म क्यों नहीं चल पाई। लेकिन ऐसी फिल्में दर्शकों को पसंद है और फिल्म की टीम को धाकड़ जैसी फिल्म बनाने पर गर्व है।

शक्तिमान बनेंगे रणवीर सिंह
रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टेलीविजन के सुपरहीरो शक्तिमान पर तीन पार्ट की एक फिल्म बनने जा रही है और इस फिल्म में शक्तिमान के मुख्य किरदार के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। भले ही रणवीर ने अभी तक फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने में पूरी दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म की टीम का मानना है कि शक्तिमान का किरदार रणवीर सिंह पूरे विश्वास के साथ निभा सकते हैं।

600 करोड़ की स्पाई यूनिवर्स?
जब से आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स पर काम शुरू होने की खबरें आईं तब से फिल्म के बजट के बारे में भी बात होने लगी। ज़ाहिर सी बात है कि जब आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ लाने की शुरूआत कर दी है तो इस फिल्म का बजट भी उतना ही बड़ा होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये भारत की सबसे बड़ी और सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी जिसका बजट लगभग 600 करोड़ होगा। हालांकि, इनमें से 200 - 250 करोड़ तो शाहरूख खान और सलमान खान की फीस चुकाने में चले जाएंगे। बाकी के करोड़ों खर्च हो जाएंगे फिल्म के उच्च स्तर के एक्शन सीन पर।

सारा अली खान ने छोड़ी अश्वत्थामा
सारा अली खान, फिल्म साईन करने के लिए नहीं बल्कि फिल्म छोड़ने के लिए चर्चा में हैं। सारा अली खान ने कोरोना काल में ही विकी कौशल के अपोज़िट फिल्म इम्मॉर्टल अश्वत्थामा की तैयारी शुरू कर दी थी। सारा इस पीरियड फिल्म के लिए भारी ट्रेनिंग ले रही थीं और अक्सर उनके ट्रेनिंग के वीडियो दिख जाते थे। लेकिन अचानक से फिल्म के पोस्टपोन होने की और फिर फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरें आने लगीं। फिल्म को लेकर कुछ तय होता ना दिखने पर सारा अली खान ने ये फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया।

पलक तिवारी का बॉलीवुड डेब्यू
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म भाईजान से पहले, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सिंघम 3 के रीमेक से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। अब इससे पहले, आप कन्फ्यूज़ हो जाएं, ये सिंघम, अजय देवगन वाली नहीं बल्कि तमिल फिल्म सिंघम की बात हो रही है। तमिल फिल्म सिंघम का पार्ट 3 s3 यानि कि सिंघम 3। इस तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है जिसे डायरेक्ट करेंगे गुड्डू धनोआ। इस रीमेक का नाम होगा रोमियो s3 और फिल्म में पलक तिवारी, ठाकुर अनूप सिंह के अपोज़िट दिखाई देंगी। ठाकुर अनूप सिंह, विद्युत जामवाल स्टारर कमांडो 2 का हिस्सा थे। इस फिल्म में पलक का किरदार, सलमान खान की फिल्म भाईजान से बिल्कुल अलग होगा।


Click it and Unblock the Notifications