एक हीरोइन की शादी, एक हीरोइन प्रेगनेंट, दो हीरोइनों का अफेयर, एक हीरोइन की डिलीवरी: इस हफ्ते की तगड़ी अफवाहें

बॉलीवुड में इस हफ्ते गपशप गली में खबरों की बारिश होती रही। कभी किसी की शादी की तो कभी किसी की प्रेगनेंसी की। वहीं कॉफी विद करण के नए एपिसोड के आने के साथ तो ढेर सारी गपशप होनी ही थी। सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने कॉफी विद करण के एपिसोड पर एक तरह से इस बात का हिंट दे दिया है कि साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा, रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं।

दूसरी तरफ बिना नाम लिए दोनों ने अपने कॉमन एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन और उनके साथ अपने अपने रिलेशनशिप के बारे में भी कुछ टिप्पणियां कीं।

bizarre-news-katrina-kaif-pregnancy-time-pass-sara-ali-khan-car-dikki-secret-janhvi-kapoor-3-men

इसके अलावा गपशप गली में सोनम कपूर के मां बनने की खबर उड़ गई जिसका खंडन किया गया वहीं बॉलीवुड में एक नई शादी की चर्चा शुरू हो गई तो दूसरी तरफ एक ब्रांड न्यू कपल की भी एंट्री। फटाफट पढ़िए इस हफ्ते का सारी तगड़ी अफवाहें।

बॉलीवुड का नया कपल

बॉलीवुड का नया कपल

रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड का ब्रांड न्यू कपल है आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन फिलहाल अपने रिश्ते को लाइमलाइट में नहीं लाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ये रिश्ता केवल दोस्ती तक होता तो दोनों चीख चीख कर ये बात दुनिया को बता रहे होते लेकिन दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।

अथिया शेट्टी की शादी

अथिया शेट्टी की शादी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की खबरें एक बार फिर हेडलाइंस बन रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आने वाले तीन महीनों में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की फैमिली ने उनकी शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि सुनील शेट्टी ने इन खबरों से इंकार किया है और कहा कि हम अभी ऐसी कोई तैयारियां नहीं कर रहे हैं। अथिया ने भी इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा - मेरी शादी में मुझे ज़रूर बुलाना।

कैटरीना कैफ का टाईमपास

कैटरीना कैफ का टाईमपास

कैटरीना कैफ मुंबई में होते हुए भी कैमरों से बच रही हैं क्योंकि वो अपने प्रेगनेंसी की खबर सबके सामने नहीं आने देना चाहती हैं। लेकिन इस दौरान, कैटरीना कैफ अपना पूरा समय अपने सास ससुर के साथ बिता रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ आजकल ज़्यादातर समय ओबेरॉय स्प्रिंग्स पर बिता रही हैं जहां विकी कौशल के पिता शाम कौशल और मां वीणा कौशल रहते हैं। सूत्र का कहना है कि शादी से पहले, कैटरीना कैफ को केवल कॉफी बनाने आता था लेकिन अब वो पूरा खाना बनाना सीख रही हैं और इस काम में कैटरीना कैफ की मदद कर रही हैं विकी कौशल की मां वीणा कौशल।

जान्हवी कपूर के राज़

जान्हवी कपूर के राज़

कॉफी विद करण पर जान्हवी कपूर ने अपने बारे में कई मज़ेदार खुलासे किए। जान्हवी कपूर ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी आदत से दुकान से चीज़ें उठा लेने की वहीं जान्हवी ने बताया कि उनके साथ ये भी हुआ है कि उन्होंने किसी को हाय किया हो लेकिन पलट कर उस इंसान ने हाय ना किया हो। जान्हवी ने बताया कि ये तो खुद करण जौहर ने उनके साथ किया हुआ है। जान्हवी ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लव लेटर लिखा हुआ है और साथ ही अपने आप को बचाने के लिए अपने टीचर से भी फ्लर्ट किया हुआ है क्योंकि जान्हवी ने उनकी क्लास बंक की थी।

सारा अली खान के राज़

सारा अली खान के राज़

कॉफी विद करण पर सारा अली खान के खुलासों का पिटारा काफी मज़ेदार था। सारा ने कहा मैंने दुकान से चीज़ें नहीं उठाई हैं तो जान्हवी ने उनका झूठ पकड़ते हुए कहा, ये तो तुमने मेरे सामने ही किया हुआ है। सारा ने ये भी बताया कि उन्हें ढेर सारी हिंदी गालियां आती हैं जो कि उन्हें विरासत में मिली हैं वहीं उन्होंने ये भी माना कि उन्होंने दूसरी हीरोइन के बारे में बुराई की हुई है। लेकिन सबसे मज़ेदार था सारा का पति के लिए विशलिस्ट होना। उन्हें कैसा पति चाहिए इसकी उनके पास लिस्ट है। सारा ने कहा इस लिस्ट में पैसा ज़रूर है। आपको तो याद ही होगा मेरे अब्बा ने कहा था पिछली बार, पैसा है तो मेरी बेटी ले जाओ। लेकिन अब चूंकि मैं यहां बैठी हूं तो ज़ाहिर है कि कोई पैसे वाला नहीं आया।

शाहरूख - आमिर की गुत्थी

शाहरूख - आमिर की गुत्थी

केआरके ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि आमिर खान ने शाहरुख खान से अपनी आगामी लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान से अनुरोध किया था। हालांकि, कमाल के दावे के मुताबिक शाहरुख ने ऐसा करने से मना कर दिया है। केआरके ने लिखा, "मेरे सूत्रों के अनुसार #SRK ने #LaalSinghBuddha को बढ़ावा देने से इनकार कर दिया है। और यह शाहरुख का सबसे अच्छा फैसला है। डूबते जहाज से दूर ही रहना चाहिए। कृपया ध्यान दें, आमिर ने शाहरुख से अपनी फिल्म का प्रचार करने का अनुरोध किया था।"

सारा का मिशन अबॉर्ट

सारा का मिशन अबॉर्ट

सारा अली खान ने कॉफी विद करण में खुलासा किया कि उन्हें मीडिया और कैमरों से बचना होता है तो वो अपने कार की डिक्की में बैठ जाती हैं। और फिर धीरे से अपने ड्राईवर को Thumbs Up का सिग्नल देती हैं जिसके बाद ड्राईवर गाड़ी चलाता है। करण जौहर ने बताया कि ऐसा उनके सामने हुआ जब सारा अली खान उनके घर से एक पार्टी के बाद निकलीं। करण जौहर के सामने सारा गाड़ी की डिक्की में बैठीं, करण को लगा कि तभी उनका ड्राईवर पीछे आया और करण को लगा कि वो चिल्लाएगा लेकिन उसने चेक किया कि डिक्की ठीक से बंद है और फिर गाड़ी चला दी। तब से करण ने इसे Mission Abort का नाम दिया।

जान्हवी का Finsta

जान्हवी का Finsta

करण जौहर ने कॉफी विद करण पर जान्हवी कपूर से Finsta के बारे में पूछा। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि Finsta का मतलब होता है Fake Instagram। यानि कि जान्हवी कपूर से पूछा गया कि उनका कोई Fake Instagram ID है जिससे वो लोगों को Stalk करती हैं तो जान्हवी ने ना सिर्फ हां में जवाब दिया उन्होंने इस Id का हैंडल भी बता दिया। जान्हवी ने कहा हां उनका finsta है जिसका नाम है भोली सी सूरत। ये जैसे ही उनके मुंह से निकला, जान्हवी को समझ आया कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी है। सारा भी उन्हें देखती रही गईं। जान्हवी ने करण जौहर से कहा कि इसे कट कर दो लेकिन करण जौहर नहीं मानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X