सुहाना - आर्यन की नोंक झोंक, कैटरीना अनाउंस करेंगी प्रेगनेंसी, हाउस ऑफ ड्रैगन में अक्षय कुमार: तगड़ी अफवाहें
बॉलीवुड में इस हफ्ते स्टार्स से जुड़ी चटपटी बातें, करण जौहर की वजह से सामने आती रहीं तो दूसरी तरफ, स्टार्स से जुड़ी कुछ तगड़ी अफवाहें, मीडिया की वजह से सामने आती रहीं। कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर ढेर सारी बातें करते दिखे और इस दौरान उनकी दोस्ती भी साफ दिखाई दी। बातचीत के दौरान, कियारा आडवाणी, प्यार से शाहिद को उनकी गलती बताते दिखीं जो शाहिद ने कबीर सिंह के दौरान की। जब शाहिद गलती मानते नहीं दिखे तो कियारा उन्हें प्यार से बाबू बुलाते दिखीं और फिर समझाते दिखीं।
वहीं दूसरी तरफ, शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान के बीच भाई बहन वाली नोंक झोंक इंस्टाग्राम पर दिखी। और फैन्स उन्हें हर भाई बहन की तरह, एक दूसरे की टांग खींचते देख काफी खुश हुए।

अफवाहों की बात करें तो इस हफ्ते भी अफवाहों का अंबार लगा रहा। शुरूआत हुई एक बार फिर से कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी के साथ ही। अफवाहों के बाज़ार की मानें तो कैटरीना कैफ और विकी कौशल बहुत ही जल्द अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर सकते हैं। अक्षय कुमार की कीमत फ्लॉप होने के बाद भी नहीं घटी है। उनकी अगली फिल्म कटपुतली की कीमत पर भी काफी चर्चा रही। फटाफट पढ़िए इस हफ्ते की मज़ेदार बातें और तगड़ी अफवाहें।

कियारा की Bridesmaid आलिया भट्ट
कियारा आडवाणी ने कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में कई मज़ेदार बातें कीं। इस दौरान करण जौहर ने उनसे एक सवाल पूछा - सवाल था कि आप अपनी शादी में किसे Bridesmaids की ज़िम्मेदारी सौंपेंगी। Bridesmaid यानि कि दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड जो दुल्हन से लेकर अपने होने वाले जीजू यानि कि बेस्ट फ्रेंड के दूल्हे का भी पूरा ख्याल रखे। कियारा आडवाणी से जब करण जौहर ने Bridesmaid पर सवाल पूछा तो उन्होंने बेहिचक कहा - आलिया भट्ट। क्योंकि मुझे आलिया बहुत ही ज़्यादा प्यारी लगती हैं। ये सुनकर करण जौहर और कियारा के काउच पर बैठे साथी शाहिद कपूर दोनों ही हंसने लगे।

शाहिद ने करवाया 8 घंटे इंतज़ार
कियारा आडवाणी ने बताया कि फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान, शाहिद कपूर ने कियारा को एक दिन 8 घंटे इंतज़ार करवाया। वो एक सीन शूट करने वाले थे जहां शाहिद बाईक पर बैठकर आते हैं और डायरेक्टर उन्हें चप्पल में आते दिखाना चाहते थे। वहीं शाहिद कपूर जूते पहनना चाहते थे। इस बात पर उनके और डायरेक्टर के बीच काफी लंबी बहस चली और कियारा का कहना था कि ये बहस 8 घंटे चली। केवल एक जूते को लेकर। इसके बाद शाहिद ने मज़ाक में कहा कि इस बात के लिए भी कियारा डायरेक्टर को कुछ नहीं बोल रहीं, केवल एक्टर पर दोष डाल रही हैं।

आर्यन - सुहाना - अबराम की तिकड़ी
आर्यन खान और सुहाना खान के बीच इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार कोल्ड वॉर छिड़ी और दोनों ही अपने अपने इंस्टाग्राम पर मज़ेदार तस्वीरें शेयर कीं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाईयों आर्यन और अबराम के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सुहाना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा बस तीन बंदर बना दिए। तस्वीर में जहां आर्यन, अबराम के बाल नोंचते नज़र आ रहे हैं वहीं सुहाना पोज़ देने में व्यस्त हैं। उनकी इस तस्वीर को देख शाहरूख खान ने लिखा - मेरे घर का छोटा सर्कस। मैं इन तस्वीरों में नहीं हूं, इस बात पर खेद हो रहा है। शाहरूख ने अपने कमेंट में लिखा - मुझे FOMO हो रहा है। FOMO का मतलब है Fear of Missing Out.

सुहाना का परफेक्ट आरोप
इससे पहले, आर्यन खान हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाई बहन के साथ एक तस्वीर शेयर कर चुके हैं। लेकिन जो दो तस्वीरें उन्होंने शेयर की थीं उनमें से एक से उन्होंने सुहाना को क्रॉप कर दिया था। सुहाना ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा भी - मुझे क्रॉप कर देने के लिए धन्यवाद। इसके बाद अब सुहाना ने मज़ेदार तरीके से एक नई तस्वीर शेयर की है।

जवान में शाहरूख - विजय
शाहरूख खान, अपनी फिल्म जवान के लिए दक्षिण सनसनी थलपति के साथ शूटिंग कर रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें थालापति विजय और शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये शूटिंग के दौरान की तस्वीर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर शोर मचा रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग चेन्नई में चल रही है और दीपिका पादुकोण भी इसका हिस्सा हैं। बाद में बताया गया कि शाहरूख खान की ये तस्वीर किसी इफ्तार पार्टी से है जिसे बाद में एडिट किया गया है।

कियारा - सिद्धार्थ की शादी
करण जौहर ने कियारा को शाहिद का उदाहरण देते हुए कहा कि अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से कभी कतराना नहीं चाहिए। शाहिद अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स के साथ इस शो पर आ चुके हैं और पत्नी के साथ भी। धीरे धीरे कियारा ने भी सिद्धार्थ का नाम लिए बिना अपने रिलेशनशिप और होने वाली शादी के बारे में मज़ाक में बात की। कियारा ने करण जौहर और शाहिद कपूर को अपनी शादी में डांस करने के लिए बुक किया। शाहिद का कहना था कि वो लड़की वालों की तरफ से होंगे वहीं करण जौहर का कहना था कि वो लड़के वालों की तरफ से होंगे तो दोनों डोला रे डोला पर डांस करेंगे।

कटपुतली की डील
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'कटपुतली' 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर काफी चर्चा में है कि इसके राइट्स को काफी भारी भरकम दाम में बेचा गया है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़नी + हॉटस्टार के साथ एक सौदा किया है, जहां पहले अक्षय की 'लक्ष्मी' और 'अतरंगी रे' जैसी फ़िल्में भी रिलीज़ कर चुकी है। स्टार नेटवर्क ने कटपुतली को 180 करोड़ रुपए में खरीदा है। कटपुतली के डिजिटल राइट्स 135 करोड़ रुपए में बिके हैं। वहीं सैटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स को 45 करोड़ मिले हैं।

कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी
अफवाहों की मानें तो कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं और यही कारण है कि काफी समय से कैमरों से खुद को बचाकर चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल जल्दी ही अपनी प्रेगनेंसी का एलान कर सकते हैं। इन रिपोर्ट्स को आधार तब मिल गया जब कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ एक क्लीनिक के बाहर देखी गईं।

ब्रह्मास्त्र की स्टारकास्ट
करण जौहर की ब्रह्मास्त्र अभी रिलीज़ नहीं हुई है लेकिन फिल्म से सीक्वल की खबरों के सहारे फिल्म का मार्केट ऊपर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्टी की कास्टिंग भी हो चुकी है। इस पार्ट को हेडलाईन करेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अपने शिव और ईशा के किरदार में दूसरे पार्ट में सपोर्टिंग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं बता सकता है लेकिन फैन्स रणबीर - रणवीर और दीपिका - आलिया को एक ही फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

हाउस ऑफ ड्रैगन में अक्षय
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रीक्वल, हाउस ऑफ ड्रैगन का पाईलट एपिसोड जारी किया गया जिसके बाद लोगों ने इस सीरीज़ में अक्षय कुमार को खोज निकाला। दरअसल, इंटरनेट ने शो के एक्टर Viserys Targaryen को अक्षय कुमार का हमशक्ल बताया। शो से उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिनमें वो अक्षय कुमार की झलक देते नज़र आए।
Who else also thinks, #ViserysTargaryen from #HouseOfTheDragonHBO resembles our #AkshayKumar paaji. 😁@akshaykumar pic.twitter.com/XGG5l45TzP
— Ashim (@MuhammadAshim16) August 22, 2022
Hey @akshaykumar, nice cameo in #HouseoftheDragon 😁#AkshayKumar #HouseOfTheDragonHBO pic.twitter.com/mYj47vI0cI
— Kandula Dileep (@TheLeapKandula) August 24, 2022


Click it and Unblock the Notifications