ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेगनेंट, करीना कपूर खान भी प्रेगनेंट, रणबीर दीपिका बनेंगे शिव पार्वती - तगड़ी अफवाहें
इस हफ्ते बॉलीवुड में ढेरों अभिनेत्रियों के प्रेगनेंट होने की खबर हर रोज़ गपशप गली में तेज़ी से आती रही और इनका खंडन होता रहा। हालांकि, इनमें से ज़्यादातर अफवाहों का कारण रहा इन अभिनेत्रियों के ढीले कपड़े और इनका बढ़ा हुआ वज़न। किसी का ज़रा सा वज़न बढ़ा नहीं कि तुरंत ही उनके प्रेगनेंट होने की खबर आने लग जाती है।
दूसरी तरफ, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के आने वाले बच्चे को लेकर भी अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले पाईं। यही कारण था कि आलिया और रणबीर के करियर से जुड़ी कुछ अफवाहें भी सुनाई दीं।

इसके अलावा, कई फिल्मों में बड़े स्टार्स के कैमियो की खबरें आती रहीं तो कुछ फिल्मों के पोस्टपोन होने की। कुल मिलाकर इस हफ्ते बॉलीवुड की गपशप गली ढेर सारे गॉसिप से गुलज़ार रही। हालांकि, इनमें से कितनी खबरें सच हैं और कितनी अफवाह, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं।

रणबीर - आलिया के जुड़वा बच्चे
रणबीर कपूर इन दिनों शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त थे और खुलकर अपने पिता बनने से जुड़े सवालों का ज़वाब दे रहे थे। उन्होंने प्रमोशन के दौरान ही एक इंटरव्यू में यह हिंट दे दिया कि उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म होने वाला है। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से दो सच और एक झूठ बोलने के लिए कहा गया था. कुछ सेकेंड तक सोचने के बाद रणबीर कपूर ने कहा, 'मेरे जुड़वा बच्चे होने वाले हैं, मैं एक बहुत बड़ी मायथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं, मैं काम से लंबा ब्रेक पर जा रहा हूं.'

करीना कपूर खान प्रेगनेंट
इंटरनेट हाल ही में चौंक गया जब करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेगनेंट होने की खबर तेज़ी से उड़ी। वहीं सैफ अली खान के पांचवी बार पिता बनने की खबर ने तो फैन्स के होश ही उड़ा दिए। साथ ही करीना कपूर खान की एक तस्वीर भी वायरल होने लगी। लंदन में खींची गई इस तस्वीर को देख कहा जाने लगा कि करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने वाली हैं। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक मज़ेदार पोस्ट किया है। करीना ने लिखा - रिलैक्स करो यार तुम लोग। ये बस पास्ता और वाईन का असर है। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। सैफ अली खान का कहना है कि वो पहले ही इस देश की आबादी में काफी बढ़ोतरी कर चुके हैं।

जी ले ज़रा पोस्टपोन
फरहान अख्तर की आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा स्टारर रोड ट्रिप फिल्म जी ले ज़रा फिल्म अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है और इसका कारण है इन तीनों हीरोइनों की प्रेगनेंसी। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी के ज़रिए मां बनी हैं और उनकी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस के आने के बाद वो थोड़े समय के लिए ब्रेक पर हैं। वहीं अब आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी है। ये देखना अभी बाकी है कि प्रेगनेंसी के बाद आलिया भट्ट ब्रेक पर जाती हैं या काम पर लौट आती हैं। वहीं इस समय कैटरीना कैफ के भी प्रेगनेंट होने की अफवाहें उड़ रही हैं और अगर ऐसा है तो आलिया के बाद कैटरीना भी ब्रेक पर जा सकती हैं।

दीपिका पादुकोण बनेंगी पार्वती
खबर थी कि ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आयेंगी। इससे पहले रणबीर और दीपिका कई दफा साथ फिल्म में दिखाई दे चुके हैं। अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र को भिन्न भाग में रिलीज करने का फैसला किया है। ब्रह्मास्त्र के पहले भाग में शिव की कहानी दिखाई गई है। दूसरे भाग में ब्रह्मास्त्र के देव की एंट्री होगी। ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में महादेव और पार्वती का किरदार होगा। पार्वती का किरदार पर्दे पर दीपिका पादुकोण निभायेंगी। शिव की भूमिका कौन निभाएगा, इस पर अभी पर्दा लगा हुआ। हालांकि बाद में अयान मुखर्जी इन खबरों पर हंसते नज़र आए।

ऐश्वर्या राय प्रेगनेंट
ऐश्वर्या राय बच्चन, अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इस दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना हाथ अपने पेट के आगे लगाए रखा जैसे कि वो कुछ छपा रही हों। अब ये भी हो सकता है कि छुट्टियों में इंजॉय करने के बाद अपने बढ़े हुए वज़न को छिपाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना हाथ अपने पेट के आगे रख लिया हो लेकिन इंटरनेट का दावा है कि इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपना बेबी बंप ही छिपा रही हैं। हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन के दोबारा प्रेगनेंट होने की खबर कई बार उड़ चुकी है।

ऋतिक रोशन सबा आज़ाद की शादी
चर्चा हो रही है कि ऋतिक रोशन जल्द ही सबा आजाद से शादी करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं और अपने इस रिश्ते को दोनों ही लोग नाम देने के लिए भी तैयार हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार दोनों ही जल्द परिवार के बीच साधारण तरीके से शादी कर सकते हैं। फिलहाल दोनों शादी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। दोनों इस समय एक दूसरे को रिश्ते में और गहराई तक ले जाना चाहते हैं।

पुष्पा 2 की मनोज बाजपेयी
पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब पुष्पा 2 की तैयारी तेज़ी से चल रही हैं और फिल्म से कई और नाम जुड़ रहे हैं। पहले फिल्म से विजय सेतुपति का नाम जुड़ा था और अब फिल्म से मनोज बाजपेयी का नाम जुड़ चुका है। मनोज बाजपेयी को निर्माताओं द्वारा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका ऑफर की गई थी। अभिनेता ने पहले फिल्म को बेदाग बताया था और इसे शूट करने के तरीके की प्रशंसा की थी। हालांकि उन्होंने और निर्माताओं ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुष्पा: द रूल में अभिनेता को देखना निश्चित रूप से दिलचस्प होगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का हिस्सा भी मनोज बाजपेयी नहीं होंगे।

सामंथा की 250 करोड़ की Alimony
सामंथा रूथ प्रभु ने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह सुनने पर बात करते हुए बताया कि मैंने सुना है कि मैंने अपने तलाक का मुआवज़ा 250 करोड़ रूपये लिया है। अब तो मैं हर सुबह उठती हूं और पेपर पढ़ते हुए बस इनकम टैक्स की रेड पड़ने का इंतज़ार करती हूं। इसके बाद अफवाह बनाने वालों को लगा कि ये कहानी काम नहीं कर रही है तो उन्होंने फिर ये कहा कि मैं शादी से पहले ही एक कॉन्ट्रैक्ट PreNup साईन कर चुकी थी और इसलिए मैं मुआवाज़ा नहीं मांग सकती हूं।


Click it and Unblock the Notifications