Birthday Special: रणबीर-दीपिका के ब्रेकअप की वजह थीं सोनम कपूर
हालांकि वो सुंदर हैं और अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन आज भी उन्हें वो जगह नहीं मिली जो उनके साथ फिल्मी करियर शुरू करने वाले रणबीर और दीपिका को मिल चुकी है। वैसे अपने फिल्मों के लिए कम बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर पर आरोप भी काफी लग चुके हैं। इन्हीं संगीन आरोपों में से एक है रणबीर-दीपिका का ब्रेकअप, जिसके पीछे हमेशा सोनम कपूर का हाथ बताया जाता है।
Pics: सोनम कपूर की कातिल अदाएं
सोनम, रणबीर कपूर की बचपन की साथी हैं, उनके घर बचपन से आती-जाती रही हैं। दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत भी साथ-साथ सांवरिया फिल्म से की थी लेकिन इन सबके बावजूद सोनम को रणबीर का दीपिका की तरफ झुकना पसंद नहीं था। कहा जाता है कि दीपिका को रणबीर की मां नीतू और बहन करीना दोनों पहले से ही पसंद नहीं करती थीं जिसका फायदा सोनम ने उठाया और दीपिका-ऱणबीर के बीच में ऐसी खाई भरी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से दूर हो गये।
कई बार पब्लिकली दीपिका और सोनम को इस बात के लिए झगड़ा करते भी देखा गया है। और इस बात के बाद रणबीर कपूर और सोनम कपूर भी दोस्त नहीं रहे जिसका नतीजा यह हुआ कि बचपन के साथी सोनम और रणबीर ने सांवरिया के बाद आज तक साथ काम नहीं किया।
कहा जाता है कि सोनम कपूर की इस गुस्ताखी की वजह से रणबीर के पापा भी ऋ्षि कपूर भी सोनम को पसंद नहीं करते हैं। खैर क्या सही है और क्या गलत इस बारे में तो रणबीर, सोनम औऱ दीपिका ही बता सकते हैं लेकिन इस बात में पूरी सच्चाई है कि सोनम और रणबीर आज भी बातें नहीं करते हैं वरना दोनों साथ काम नहीं करते।
खैर इस बारे में आपकी क्या राय है, अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications
